Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बिरला मंदिर के पास शराब ठेका खुला:स्थानीय लोगों ने विरोध में जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा

    1 hour ago

    2

    0

    मथुरा के प्रसिद्ध बिरला मंदिर क्षेत्र में 1 अप्रैल को एक अंग्रेजी शराब का ठेका खुलने से स्थानीय लोगों और श्रद्धालुओं में नाराजगी है। यह ठेका मंदिर से मात्र 10-15 मीटर की दूरी पर संचालित हो रहा है, जिसे धार्मिक आस्था के विपरीत बताया जा रहा है। स्थानीय निवासियों के अनुसार, बिरला मंदिर में प्रतिदिन देश-विदेश से बड़ी संख्या में श्रद्धालु दर्शन के लिए आते हैं। मंदिर के इतने करीब शराब का ठेका खुलने से क्षेत्र की धार्मिक गरिमा प्रभावित हो रही है। लोगों का मानना है कि यह स्थिति सामाजिक माहौल पर भी नकारात्मक प्रभाव डाल सकती है। इस मुद्दे पर बिरला मंदिर क्षेत्र के दर्जनों स्थानीय लोग जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचे। उन्होंने ठेके को अन्य स्थान पर स्थानांतरित करने की मांग करते हुए एक ज्ञापन सौंपा। शिकायतकर्ता घनश्याम सैनी ने बताया कि यह ठेका पुलिस चौकी के बिल्कुल समीप और घनी आबादी के बीच चल रहा है। इससे आसपास के लोगों, विशेषकर महिलाओं और युवतियों को असहजता का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने जोर दिया कि मंदिर में रोजाना बड़ी संख्या में परिवार और महिलाएं आती हैं, और ऐसे में पास में शराब का ठेका होना उचित नहीं है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि धार्मिक स्थल की गरिमा, श्रद्धालुओं की भावनाओं और क्षेत्र की शांति व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए ठेके को जल्द से जल्द स्थानांतरित किया जाए। उन्होंने उम्मीद जताई कि प्रशासन उनकी मांग पर गंभीरता से विचार कर उचित कार्रवाई करेगा, जिससे क्षेत्र में सौहार्दपूर्ण वातावरण बना रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    सहारनपुर में वायरल स्टंट वीडियो पर कार्रवाई:बुलेट बाइक और कार पर करतब करने वाला युवक गिरफ्तार
    Next Article
    सपा नेता की स्कॉर्पियो का चालान कटा, ब्लैक फिल्म उतारी:कल्याणपुर में ब्लैक हॉक गश्त के दौरान होटल पर भी छापा मारा गया, डीवीआर जब्त

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment