Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बरेली से अफीम ला रहा तस्कर लखनऊ में गिरफ्तार:STF ने पॉलिटेक्निक चौराहे के पास पकड़ा, BSC छात्र तस्करी कर रहा था

    3 hours ago

    1

    0

    लखनऊ STF ने नशीले पदार्थ की सप्लाई करने वाले तस्कर को गिरफ्तार किया है। टीम ने पॉलीटेक्निक चौराहे के पास दबिश देकर अंतरराज्यीय गिरोह के एक सदस्य को पकड़ा। एसटीएफ अन्य नेटवर्क को खंगाल रही है। STF को काफी समय से प्रदेश के विभिन्न जिलों में ड्रग तस्करी की सूचनाएं मिल रही थीं। इसी के चलते अपर पुलिस अधीक्षक एसटीएफ विशाल विक्रम सिंह के निर्देशन में टीम गठित कर तलाशी शुरू की गई। मुखबिर की सूचना पर दबिश, मौके से दबोचा टीम तस्करों की तलाश में लगी थी तभी एसटीएफ को सूत्रों से सूचना मिली कि बरेली से एक तस्कर भारी मात्रा में अवैध अफीम लेकर पॉलीटेक्निक चौराहे की तरफ आने वाला है। सूचना के आधार पर टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और संदिग्ध को पकड़ लिया। तलाशी में उसके पास से अवैध मादक पदार्थ बरामद हुआ। पूछताछ में आरोपी की पहचान बिहार के रहने वाले मोहम्मद शहबाज उर्फ राजू (24) के रूप में हुई। पूछताछ में बताया कि 2024 में बीएससी केमिस्ट्री कर चुका है। वह कुछ समय नेपाल के पोखरा में सिविल कंस्ट्रक्शन का काम करता था, लेकिन कम आय के चलते उसकी मुलाकात बिहार के राहुल नामक युवक से हुई जो पंजाब के जालंधर में ड्रग तस्करी करता था। ज्यादा मुनाफा कमाने के लिए पकड़ी लाइन आरोपी ने बताया कि राहुल के संपर्क में आने के बाद उसने भी इस धंधे में कदम रखा और जल्द ही ज्यादा मुनाफा कमाने लगा। फिलहाल राहुल की अगस्त 2025 में मौत हो चुकी है, लेकिन उसके बाद भी शहबाज तस्करी के नेटवर्क से जुड़ा रहा। एसटीएफ अब आरोपी से पूछताछ कर गिरोह के अन्य सदस्यों और नेटवर्क की जानकारी जुटा रही है। पुलिस का कहना है कि इस मामले में जल्द ही और गिरफ्तारी हो सकती हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मिर्जापुर में अजय हत्याकांड का आरोपी गिरफ्तार:बहुभोज में तमंचा देखने के विवाद में सीने में मारी थी गोली
    Next Article
    सिद्धार्थनगर में आकाशीय बिजली गिरने से अधेड़ की मौत:शादी में जाते समय हुआ हादसा, पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा शव

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment