Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बरेली से लाई जा रही अफीम के साथ तस्कर गिरफ्तार:पॉलीटेक्निक चौराहे के पास एसटीएफ ने पकड़ा, बीएससी छात्र कर रहा था तस्करी

    2 hours ago

    1

    0

    लखनऊ में एसटीएफ ने नशीले पदार्थ की सप्लाई करने वाले तस्कर को गिरफ्तार किया है। टीम ने पॉलीटेक्निक चौराहे के पास दबिश देकर अंतरराज्यीय गिरोह के एक सदस्य को पकड़ा। एसटीएफ अन्य नेटवर्क को खंगाल रही है। एसटीएफ को काफी समय से प्रदेश के विभिन्न जिलों में ड्रग तस्करी की सूचनाएं मिल रही थीं। इसी के चलते अपर पुलिस अधीक्षक एसटीएफ विशाल विक्रम सिंह के निर्देशन में टीम गठित कर तलाशी शुरू की गई। मुखबिर की सूचना पर दबिश, मौके से दबोचा टीम तस्करों की तलाश में लगी थी तभी एसटीएफ को विश्वसनीय सूत्रों से सूचना मिली कि बरेली से एक तस्कर भारी मात्रा में अवैध अफीम लेकर पॉलीटेक्निक चौराहे की तरफ आने वाला है। सूचना के आधार पर टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और संदिग्ध को पकड़ लिया। तलाशी में उसके पास से अवैध मादक पदार्थ बरामद हुआ। पूछताछ में आरोपी की पहचान बिहार निवासी मोहम्मद शहबाज उर्फ राजू (24) के रूप में हुई। पूछताछ में बताया कि 2024 में बीएससी केमिस्ट्री कर चुका है। वह कुछ समय नेपाल के पोखरा में सिविल कंस्ट्रक्शन का काम करता था लेकिन कम आय के चलते उसकी मुलाकात बिहार के राहुल नामक युवक से हुई जो पंजाब के जालंधर में ड्रग तस्करी करता था। आरोपी ने बताया कि राहुल के संपर्क में आने के बाद उसने भी इस धंधे में कदम रखा और जल्द ही ज्यादा मुनाफा कमाने लगा। फिलहाल राहुल की अगस्त 2025 में मौत हो चुकी है लेकिन उसके बाद भी शहबाज तस्करी के नेटवर्क से जुड़ा रहा। एसटीएफ अब आरोपी से पूछताछ कर गिरोह के अन्य सदस्यों और नेटवर्क की जानकारी जुटा रही है। पुलिस का कहना है कि इस मामले में जल्द ही और गिरफ्तारी हो सकती हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    लखनऊ में दीवार गिरने से युवक की मौत:पंक्चर बनवाने के लिए खोल रहा था कार का पहिया, मिस्त्री चोटिल
    Next Article
    किसान यूनियन ने बुलंदशहर में प्रदर्शन किया:कई मांगों को लेकर जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा, आंदोलन की चेतावनी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment