Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बारिश के बाद मेरठ में फिर बढ़ेगा तापमान:हवा चलने से गर्मी में राहत मिलने के आसार, AQI में भी आई गिरावट

    1 hour ago

    1

    0

    मेरठ में पिछले कुछ दिनों से मौसम लगातार करवट बदल रहा है जिसके चलते लगातार तापमान में उतार चढ़ाव देखा जा रहा है। बीते दिन हुई बारिश के बाद ठंडी हवाओं ने जहां तापमान कम कर गर्मी से राहत दिलाई तो शुक्रवार सुबह साफ मौसम के साथ फिर से धूप खिली। मौसम विभाग के अनुसार आज दिन का अधिकतम तापमान 35 से 39 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है, जबकि न्यूनतम तापमान 23 से 26 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है। सुबह से ही तेज धूप निकलने के बाद दिन में गर्मी होने लगी लेकिन हवा चलने से लोगों को राहत मिली। हालांकि आज बारिश की फिलहाल कोई संभावना नहीं जताई गई है। बीते दिन मौसम ने अचानक करवट लेते हुए लोगों को राहत दी थी। सुबह जहां तेज धूप और उमस ने परेशान किया, वहीं दोपहर बाद बादल छाने के साथ हल्की बारिश और ठंडी हवाओं ने मौसम को सुहावना बना दिया। इस बदलाव से तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई थी। कृषि विश्वविद्यालय के मौसम वैज्ञानिक डॉ. यूपी शाही के अनुसार, आने वाले दो-तीन दिनों तक मौसम में ऐसा ही उतार-चढ़ाव बना रह सकता है। कभी बादल और हवाएं राहत देंगी तो कभी तेज धूप लोगों को परेशान करेगी। हालांकि, फिलहाल अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के नीचे ही रहने की संभावना है। हालांकि बादलों की मौजूदगी के बावजूद आज बारिश की संभावना काफी कम है। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि यह बदलाव अस्थायी है, और आने वाले दिनों में तापमान में फिर से बढ़ोतरी हो सकती है। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि यह बदलाव पश्चिमी विक्षोभ और स्थानीय मौसमीय गतिविधियों के कारण हुआ है। उनका अनुमान है कि हल्की बारिश और बादलों की मौजूदगी से कुछ समय के लिए गर्मी से राहत बनी रह सकती है, हालांकि दिन चढ़ने के साथ तापमान में हल्की बढ़ोतरी संभव है। फिलहाल, मौसम के इस बदले हुए मिजाज ने लोगों को तपती गर्मी से राहत की सांस जरूर दी है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    ग्राम प्रधान के भाई की मौत, हत्या का आरोप:शाहजहांपुर में बोलेरो टक्कर को हादसा नहीं हत्या बताकर दर्ज कराई FIR
    Next Article
    मथुरा में दो पक्ष भिड़े:मारपीट में 6 से अधिक लोग घायल, केस दर्ज

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment