Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    हाथरस में दो सड़क हादसों में 11 लोग घायल:सिकंदराराऊ में रोडवेज बस पलटी, सासनी में टेंपो-बाइक की टक्कर

    1 hour ago

    2

    0

    हाथरस जिले में गुरुवार देर रात हुए दो अलग-अलग सड़क हादसों में कुल 11 लोग घायल हो गए। इनमें से एक घटना सिकंदराराऊ में हुई, जहां एक रोडवेज बस अनियंत्रित होकर पलट गई, जबकि दूसरी घटना सासनी में टेंपो और बाइक की टक्कर से हुई। सिकंदराराऊ में यह हादसा नेशनल हाईवे पर हुआ। फर्रुखाबाद-हरदोई डिपो की यूपीएसआरटीसी (रोडवेज) बस नोएडा से फर्रुखाबाद जा रही थी। बस में करीब 50 से 60 यात्री सवार थे। बस पलटते ही यात्रियों में चीख-पुकार मच गई और मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। इस हादसे में लगभग 9 यात्री घायल हुए। गुरुवार देर रात सिकंदराराऊ कोतवाली क्षेत्र के गांव बिलार के पास बस चालक सामने से आ रहे एक अज्ञात वाहन से बचने का प्रयास कर रहा था। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, सामने से आ रहे वाहन की तेज रोशनी चालक की आंखों पर पड़ने से वह नियंत्रण खो बैठा और बस हाईवे किनारे पलट गई। बस पलटने से अंदर बैठे यात्री एक-दूसरे के ऊपर गिर गए। बस में रखा सामान भी यात्रियों पर आ गिरा, जिससे कई लोग दब गए। कुछ सीटें भी उखड़ गईं, जिससे यात्रियों के सिर सीटों, फर्श और बस के अंदरूनी हिस्सों से टकरा गए। हादसे की आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण तुरंत मौके पर पहुंचे और राहत-बचाव कार्य शुरू किया। घायलों को स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया, जहां दो गंभीर घायलों को हायर सेंटर रेफर किया गया। इधर कुछ यात्रियों के मोबाइल फोन भी गायब हो गए। दुर्घटना के बाद बस के चालक परिचालक वहां से फरार हो गए। घायलों को उपचार के लिए भिजवाया अस्पताल... दूसरी घटना सासनी में अलीगढ़-आगरा मार्ग पर स्थित बाबा ढाबा के पास हुई। यहां एक टेंपो और बाइक की आमने-सामने की जोरदार टक्कर हो गई। इस दुर्घटना में आगरा निवासी सोनू पुत्र मुकेश और एक अन्य व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक और टेंपो बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। सूचना मिलने पर इलाका पुलिस और 108 एंबुलेंस मौके पर पहुंची और दोनों घायलों को उपचार के लिए निकट के अस्पताल भिजवाया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    12 घंटे में लोन का झांसा, फिर ठगी का खेल:सोनभद्र के रॉबर्ट्सगंज में बैंक मैनेजर समेत कई पर FIR; EMI भी काटी
    Next Article
    देवरिया में तेज हवा-बारिश से फसलों को नुकसान:सुबह अंधेरा छाया, शहर में जलजमाव से जनजीवन प्रभावित

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment