Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    देवरिया में तेज हवा-बारिश से फसलों को नुकसान:सुबह अंधेरा छाया, शहर में जलजमाव से जनजीवन प्रभावित

    1 hour ago

    2

    0

    देवरिया में शुक्रवार सुबह मौसम ने अचानक करवट ली। सुबह करीब साढ़े सात बजे तेज हवाओं के साथ आसमान में काले बादल छा गए, जिससे कुछ ही मिनटों में दिन में अंधेरा छा गया। इसके तुरंत बाद झमाझम बारिश शुरू हो गई, जिसने एक ओर भीषण गर्मी से राहत दी, वहीं दूसरी ओर किसानों और शहरवासियों की मुश्किलें बढ़ा दीं। तेज हवा और बारिश के कारण जिले के कई इलाकों में सब्जियों की फसलों को भारी नुकसान पहुंचा है। खेतों में लगी लौकी, करेला, भिंडी, टमाटर और मिर्च जैसी हरी सब्जियों की बेलें टूट गईं, जिससे कई फसलें जमीन पर गिर गईं। किसानों का कहना है कि इस अचानक हुई बारिश और हवा से उत्पादन प्रभावित होगा और उन्हें आर्थिक नुकसान उठाना पड़ेगा। शहर क्षेत्र में बारिश के बाद कई मोहल्लों और गलियों में जलजमाव की स्थिति बन गई। नालियों की उचित सफाई न होने के कारण बारिश का पानी सड़कों पर भर गया। स्टेशन रोड, सिविल लाइन, न्यू कॉलोनी और राघवनगर जैसे निचले इलाकों में लोगों को आवागमन में काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। कई स्थानों पर बाइक और साइकिल सवार फिसलते भी देखे गए। स्कूल जाने वाले बच्चों, दफ्तर जाने वाले कर्मचारियों और दुकानदारों को भी इस स्थिति से जूझना पड़ा। स्थानीय लोगों ने नगर पालिका की सफाई व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए कहा कि हर बारिश में ऐसी ही स्थिति उत्पन्न होती है, लेकिन इसका कोई स्थायी समाधान नहीं किया जाता। मौसम विभाग के अनुसार, अगले कुछ घंटों तक मौसम ऐसा ही बना रह सकता है और हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। किसानों को फसलों की सुरक्षा के लिए आवश्यक कदम उठाने की सलाह दी गई है। इस अचानक बदले मौसम ने जहां गर्मी से कुछ राहत दी, वहीं नुकसान और अव्यवस्था भी साथ लाई।
    Click here to Read more
    Prev Article
    हाथरस में दो सड़क हादसों में 11 लोग घायल:सिकंदराराऊ में रोडवेज बस पलटी, सासनी में टेंपो-बाइक की टक्कर
    Next Article
    गोरखपुर में रेपिस्ट को 20 साल की सजा:8 साल की बच्ची का मुंह दबाकर गन्ने के खेत में की थी हैवानियत, 6 साल में मिला इंसाफ

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment