Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बारात में डीजे पर गाना बजाने को लेकर बवाल:बाराबंकी में जमकर मारपीट, दोनों पक्षों के कई लोग घायल

    2 hours ago

    1

    0

    बाराबंकी जिले में एक शादी समारोह के दौरान डीजे पर मनपसंद गाना बजाने को लेकर विवाद हो गया। यह मामूली कहासुनी देखते ही देखते मारपीट में बदल गई, जिसमें दोनों पक्षों के कई लोग घायल हो गए। घटना फतेहपुर क्षेत्र के मोहम्मदपुर खाला थाना अंतर्गत आल्हेमऊ गांव में हुई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, पुरैना मजरे बरैय्या से आई बारात में डीजे पर गाना बदलने की मांग को लेकर बरातियों और जनातियों के बीच कहासुनी हुई। कुछ ही देर में दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए और लाठी-डंडों से मारपीट शुरू हो गई। इस अचानक हुए हंगामे से शादी समारोह में अफरा-तफरी मच गई। 4 तस्वीरें देखिए… इस मारपीट में दुल्हन पक्ष से धर्मराज (24), संदीप (18) और अंशू (22) घायल हो गए। ये सभी आल्हेमऊ गांव के निवासी हैं। वहीं, दूल्हा पक्ष से बरैय्या निवासी कुलदीप (18) को भी चोटें आईं। सूचना मिलने पर डायल 112 पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दोनों पक्षों को शांत कराया, लेकिन पुलिस के लौटने के बाद महिलाओं के बीच फिर कहासुनी हुई, जो दोबारा मारपीट में बदल गई। स्थिति को देखते हुए अतिरिक्त पुलिस बल बुलाया गया। बाद में पुलिस की निगरानी में विवाह की शेष रस्में और फेरे संपन्न कराए गए। कोतवाल आशुतोष कुमार मिश्र ने बताया कि प्रारंभिक जांच में कुछ लोगों के शराब के नशे में होने की बात सामने आई है। पुलिस के पहुंचने से पहले ही कई लोग मौके से चले गए थे। फिलहाल किसी भी पक्ष की ओर से कोई लिखित शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है। पुलिस मामले पर नजर बनाए हुए है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    धौलाना में निर्माणाधीन जिला कारागार में करोड़ों रुपए की धोखाधड़ी:पुलिस ने तीन अभियुक्तों को किया गिरफ्तार, फर्जी दस्तावेज बनाया था
    Next Article
    द केरल स्टोरी-2 रिलीज रोकने की याचिका पर सुनवाई:प्री-स्क्रीनिंग और टाइटल में बदलाव करने से मेकर्स का इनकार, बोले- टीजर देखकर फिल्म को चुनौती देना गलत

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment