Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    ब्रिटिश मौलाना के मदरसे पर बुलडोजर कार्रवाई शुरू:6 बुलडोजर लेकर पहुंचा संतकबीर नगर प्रशासन, पाकिस्तान की फंडिंग से बना था

    6 hours ago

    1

    0

    यूपी के संतकबीर नगर में पाकिस्तानी कनेक्शन वाले ब्रिटिश मौलाना के मदरसे को ढहाने की कार्रवाई शुरू हो गई है। कोर्ट से अनुमति मिलने के बाद पुलिस-प्रशासन की टीमें 6 बुलडोजर लेकर मदरसे पर पहुंच गई हैं। सुबह 10 बजे से अब तक मस्जिद के चारों ओर की साइड दीवारें तोड़ दी गई हैं। अब पिलर तोड़ने की कार्रवाई की जा रही है। पिलर तोड़ने के बाद मदरसे की मूल स्वरूप को तोड़ने की कार्रवाई शुरू की जाएगी। प्रशासन का कहना है जबतक पूरा मदरसा ध्वस्त नहीं कर लिया जाता, कार्रवाई जारी रहेगी। एसडीएम हृदयराम तिवारी ने बताया- एटीएस की जांच में सामने आया था कि ब्रिटेन की नागरिकता लेने वाले मौलाना शमसुल हुदा खान 2007 से ही संदिग्ध गतिविधियों में शामिल था। इस्लामी प्रचार के नाम पर वह पाकिस्तान के कई शहरों में जाता था। वहां के मौलवियों और धार्मिक संगठनों के संपर्क में था। भारत में वह जम्मू-कश्मीर के अलगाववादी नेताओं और कुछ संदिग्ध व्यक्तियों के संपर्क में रहा। आरोप है कि वह 'दावते इस्लाम’ नाम की प्रतिबंधित गतिविधि भी चलाता था। उसने सरकारी जमीन पर 2017 में 640 वर्गमीटर क्षेत्रफल में 3 मंजिला मदरसा आलीशान मदरसा बनवाया था। इसमें पाकिस्तान से फंडिग का आरोप है। एक साल पहले हुआ था सील खलीलाबाद क्षेत्र में बने इस मदरसे को ध्वस्त करने के लिए एक साल पहले ही तहसीलदार कोर्ट से ऑर्डर हुआ था। जिसके खिलाफ मदरसे की संचालक कुल्लियतुल बनातिर रजविया एजुकेशनल एंड वेलफेयर सोसाइटी और रजा फाउंडेशन बस्ती मंडल के आयुक्त कोर्ट में चले गए थे। इस दौरान प्रशासन ने मदरसे को सील कर दिया था। शनिवार को बस्ती मंडल के आयुक्त कोर्ट ने मदरसा कमेटी की याचिका को खारिज करते हुए तहसीलदार कोर्ट के आदेश को बरकरार रखने का आदेश दिया। जिसके बाद रविवार को प्रशासन की ओर से मदरसे की ध्वस्तीकरण की कार्रवाई शुरू की गई। तीन थानों की पुलिस, दो प्लाटून पीएसी तैनात सुबह 10 बजे एसडीएम हृदय राम तिवारी, एडीएम जय प्रकाश, सीओ प्रियम राजशेखर पांडेय के साथ 3 थानों खलीलाबाद कोतवाली, दुधारा, बखीरा कोतवाली के 100 पुलिस कर्मी 6 बुलडोजर लेकर पहुंचे। 30 महिला सिपाही भी थीं। दो प्लाटून पीएसी भी बुलाई गई। कार्रवाई के दौरान पूरे इलाके को पुलिस छावनी में तब्दील कर दिया गया। बिना नक्शा पास कराए बना था 640 वर्गमीटर का मदरसा प्रशासनिक सूत्रों के अनुसार यह मदरसा 640 वर्गमीटर जमीन पर बना तीन मंजिला भवन था, जिसका निर्माण वर्ष 2018 से कराया गया था। आरोप है कि मदरसा बिना नक्शा स्वीकृत कराए और निर्माण मानकों का उल्लंघन कर बनाया गया था। पाकिस्तान कनेक्शन और विदेशी फंडिंग की जांच मौलाना शमसुल हुदा खान पर पाकिस्तान कनेक्शन और विदेशी फंडिंग के गंभीर आरोप हैं। इस मामले की जांच एटीएस ने की थी, जिसके आधार पर कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया गया। साथ ही प्रवर्तन निदेशालय की जांच में विदेशी फंडिंग से जुड़े वित्तीय लेनदेन सामने आने की बात भी कही गई। जांच में यह भी आरोप सामने आया कि विदेशी फंडिंग के जरिए मदरसे का संचालन किया जा रहा था और भारत में कट्टरपंथी नेटवर्क तैयार करने का प्रयास किया गया। ब्रिटेन में रहकर भारत में लेता रहा वेतन शमसुल हुदा खान 12 जुलाई 1984 को आजमगढ़ के मदरसा दारुल उलूम अहले सुन्नत मदरसा अशरफिया मिस्बाहुल उलूम में सहायक अध्यापक नियुक्त हुआ था। वर्ष 2007 में वह ब्रिटेन चला गया और 2013 में वहां की नागरिकता भी ले ली। इसके बावजूद वह भारत के मदरसे से 31 जुलाई 2017 तक वेतन लेता रहा। आरोप है कि विभागीय मिलीभगत से उसे चिकित्सा अवकाश स्वीकृत किए जाते रहे और उसने करीब 16 लाख रुपये अवैध रूप से प्राप्त किए। बाद में उसे VRS देकर पेंशन और जीपीएफ का लाभ भी दिया गया। चार अधिकारी सस्पेंड, यूपी सरकार की बड़ी कार्रवाई उत्तर प्रदेश सरकार ने इस मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए अल्पसंख्यक कल्याण विभाग के चार अधिकारियों को निलंबित कर दिया। इन पर ब्रिटेन की नागरिकता लेने वाले मौलाना को वेतन और VRS का लाभ देने का आरोप है। निलंबित अधिकारियों में संयुक्त निदेशक एसएन पांडेय, गाजियाबाद के डीएमओ साहित्य निकष सिंह, बरेली के लालमन और अमेठी के प्रभात कुमार शामिल हैं। ये सभी आजमगढ़ में पोस्टिंग के दौरान मौलाना को लाभ देने के आरोपी बताए गए हैं। लड़कियों का हॉस्टल और दो बार सील हुआ मदरसा मौलाना खलीलाबाद में “कुलियातुल बनातिर रजबिया” नाम से गर्ल्स मदरसा चला रहा था, जहां संतकबीरनगर, बस्ती, आजमगढ़ और अन्य जिलों की छात्राएं रहती थीं। 2024 में प्रशासन ने इस मदरसे को पहली बार सील किया। इसके बाद पास में ही दूसरा मदरसा खोल दिया गया, जिसे 3 नवंबर को फिर से सील कर दिया गया। तीन मुकदमे दर्ज, SIT कर रही जांच मौलाना के खिलाफ अब तक तीन मुकदमे दर्ज हैं। इनमें विदेशी फंडिंग, धोखाधड़ी और आर्थिक अनियमितता के मामले शामिल हैं। दो मामलों में चार्जशीट दाखिल की जा चुकी है। पूरे प्रकरण की जांच SIT कर रही है, जो विदेशी यात्रा रिकॉर्ड, बैंक ट्रांजैक्शन, मदरसे की फंडिंग और विभागीय फाइलों की जांच कर रही है। अधिकारियों का कहना है कि जांच में और लोगों के नाम सामने आ सकते हैं। तस्वीरें देखिए…
    Click here to Read more
    Prev Article
    गोरखपुर में पूरे अप्रैल रहेगा हीटवेव का अलर्ट:तीखी धूप- गर्म हवाओं से नहीं है राहत की उम्मीद, प्रशासन ने जारी किए निर्देश
    Next Article
    घाटमपुर से विधायक सरोज कुरील पहली पसंद:भाजपा से बबलू पासवान, सपा से राकेश रावत, कांग्रेस से संजीव दरियाबादी पंसदीदा उम्मीदवार

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment