Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    गोरखपुर में पूरे अप्रैल रहेगा हीटवेव का अलर्ट:तीखी धूप- गर्म हवाओं से नहीं है राहत की उम्मीद, प्रशासन ने जारी किए निर्देश

    7 hours ago

    1

    0

    गोरखपुर में गर्मी अब तेज हो चुकी है और लोगों को दिनभर तपिश का सामना करना पड़ रहा है। मौसम विभाग के अनुसार आज मौसम पूरी तरह गर्म और सूखा रहेगा। दिन में लू चलने की संभावना है। अधिकतम तापमान करीब 41 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री के आसपास रह सकता है। आसमान साफ रहेगा और तेज धूप पूरे दिन लोगों को परेशान करेगी। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि हवा में नमी करीब 55-57 प्रतिशत रहने से गर्मी और ज्यादा महसूस होगी। साथ ही यूवी इंडेक्स 10 तक पहुंच सकता है, जो बहुत ज्यादा माना जाता है। इसका मतलब है कि धूप में ज्यादा देर रहने से त्वचा झुलस सकती है और शरीर पर बुरा असर पड़ सकता है। अप्रैल में गर्मी और बढ़ने के आसार मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि अभी गर्मी से राहत मिलने की संभावना कम है। बंगाल की खाड़ी से आ रही नमी और गर्म हवाओं के कारण तापमान लगातार बढ़ रहा है। अगले हफ्ते हल्की बारिश हो सकती है, लेकिन तब तक गर्मी ऐसे ही बनी रहेगी। स्वास्थ्य विभाग ने लोगों को लू से सावधान रहने की सलाह दी है। खासकर बच्चे, बुजुर्ग और पहले से बीमार लोगों को ज्यादा ध्यान रखने को कहा गया है। डॉक्टरों के अनुसार तेज गर्मी और गर्म हवा के कारण शरीर का तापमान बढ़ जाता है, जिससे चक्कर आना, सिरदर्द, उल्टी, कमजोरी और घबराहट जैसी दिक्कतें हो सकती हैं। समय पर ध्यान न देने पर हालत गंभीर भी हो सकती है। दोपहर में सबसे ज्यादा खतरा प्रशासन के अनुसार दोपहर 12 बजे से 3 बजे के बीच लू का असर सबसे ज्यादा रहता है। इसलिए लोगों को इस समय घर से बाहर न निकलने की सलाह दी गई है। अगर बहुत जरूरी हो तभी बाहर जाएं और पूरी सावधानी रखें। ट्रैफिक व्यवस्था में बदलाव तेज धूप को देखते हुए शहर के प्रमुख चौराहों पर ट्रैफिक व्यवस्था में बदलाव किया गया है। सिग्नल का समय कम कर दिया गया है ताकि लोग धूप में ज्यादा देर तक खड़े न रहें। कुछ जगहों पर ट्रैफिक पुलिस मैनुअल तरीके से भी व्यवस्था संभालेगी। नगर निगम और प्रशासन ने मिलकर प्रमुख चौराहों और भीड़भाड़ वाले इलाकों में मुफ्त पीने के पानी की व्यवस्था करने के निर्देश दिए हैं। इसके साथ ही लू से बचने के लिए लोगों को जागरूक करने का अभियान भी चलाया जाएगा। जगह-जगह अनाउंसमेंट और संदेशों के जरिए लोगों को सावधान किया जाएगा। लू के लक्षण पहचानें डॉक्टरों के अनुसार अगर किसी व्यक्ति को तेज गर्मी में चक्कर आए, सिर दर्द हो, शरीर बहुत गर्म लगे, पसीना आना बंद हो जाए, सांस तेज चले या बेहोशी जैसी स्थिति बने तो इसे हल्के में न लें। ऐसे में तुरंत छांव में ले जाएं, शरीर ठंडा करें और पानी पिलाएं। जरूरत पड़ने पर तुरंत अस्पताल ले जाएं। इन बातों का रखें ध्यान
    Click here to Read more
    Prev Article
    गोरखपुर में 493 महिला आरक्षियों का पासिंग आउट परेड, VIDEO:कड़ी ट्रेनिंग के बाद बनीं पुलिस बल का हिस्सा, सबने DIG को मारी सलामी
    Next Article
    ब्रिटिश मौलाना के मदरसे पर बुलडोजर कार्रवाई शुरू:6 बुलडोजर लेकर पहुंचा संतकबीर नगर प्रशासन, पाकिस्तान की फंडिंग से बना था

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment