Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बारातियों से झगड़े के बाद दबंगों ने दागी गोलियां:प्रयागराज में हवाई फायरिंग कर फैलाई दहशत, रसगुल्ले को लेकर हुआ था झगड़ा

    2 hours ago

    1

    0

    प्रयागराज में बारातियों से झगड़े के बाद दबंगों ने सरेआम फायरिंग कर दहशत फैला दी। एक के बाद एक कई गोलियां दागीं और इसके बाद धमकाते हुए भाग निकले। पुलिस उनकी तलाश में जुटी है। रसगुल्ले को लेकर शुरू हुआ विवाद झूंसी के नैका महीन गांव में मंगलवार को सैदाबाद के प्रवीण कुशवाहा की बारात आई थी। बाराती खाना खा रहे थे। इस दौरान वहां कुछ स्थानीय युवक भी दुल्हन पक्ष की ओर से आए थे। इसी बीच बारात में शामिल एक युवक से रसगुल्ला लेने को लेकर उनमें से एक युवक का विवाद हो गया। दोनों पक्षों में तनातनी हुई और एक-दूसरे का कॉलर पकड़ लिया। मारपीट होती, इससे पहले ही अन्य बारातियों ने बीच-बचाव कर मामला शांत करा दिया। इसके बाद दुल्हन पक्ष की ओर से आया युवक वहां से चला गया। रात में साथियों के साथ दोबारा पहुंचा युवक दूल्हे के भाई पिंकू कुशवाहा ने बताया कि रात करीब 12 बजे वही युवक अपने चार-पांच साथियों के साथ तीन बाइकों पर सवार होकर दोबारा आया। इनमें से एक युवक के पास असलहा था। युवकों ने आते ही गाली-गलौज शुरू कर दी। वे बारातियों से उस युवक के बारे में पूछने लगे, जिससे रसगुल्ले को लेकर विवाद हुआ था। विवाद न बढ़े, इसके लिए बारातियों ने जानकारी होने से इनकार किया तो उन्हें ही गालियां देने लगे। हवाई फायरिंग से मची अफरा-तफरी इसके बाद एक युवक ने असलहा निकालकर फायरिंग शुरू कर दी। उसने हवा में एक के बाद एक कई गोलियां दागीं, जिससे बाराती दहशत में आ गए। डायल 112 पहुंची, फिर दोबारा लौटे आरोपी इसी दौरान किसी ने कॉल किया तो डायल 112 की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस को देखकर फायरिंग करने वाले युवक भाग निकले। फायरिंग की घटना का बारातियों ने वीडियो बना लिया था और इसे पुलिस को दिखाया। डायल 112 की पुलिस जांच-पड़ताल कर वापस चली गई तो वही युवक दोबारा आ गए। थाने से पहुंची पुलिस, रातभर सहमे रहे बाराती इस पर झूसी थाने में सूचना दी गई, जिसके बाद वहां से एक दरोगा और एक सिपाही पहुंचे। उन्हें देखकर युवक फिर भाग निकले। पिंकू ने बताया कि फायरिंग करने वाले युवक तो वहां से चले गए, लेकिन बाराती रात भर दहशत में रहे। एसीपी बोले- आरोपियों की पहचान हो चुकी है इस मामले में एसीपी झूंसी विमल किशोर मिश्रा ने बताया कि फायरिंग करने वालों की पहचान कर ली गई है। उनकी गिरफ्तारी के लिए टीमें लगा दी गई हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    शादी में जाते समय तीन भाइयों की मौत:फतेहपुर में दो बाइकें आमने-सामने टकराई, 2 लोग घायल; एक जिला रेफर
    Next Article
    बागपत में देवर ने भाभी की ईंट मारकर हत्या की:आरोपी छत से कूदकर की आत्महत्या का प्रयास, हालत गंभीर

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment