Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    शादी में जाते समय तीन भाइयों की मौत:फतेहपुर में दो बाइकें आमने-सामने टकराई, 2 लोग घायल; एक जिला रेफर

    4 hours ago

    1

    0

    फतेहपुर में शादी में शामिल होने जाते समय तीन भाइयों की सड़क में मौत हो गई। बुधवार को बुआ के घर शादी समारोह था, जिसमें शामिल होने के लिए परिवार के चार भाई एक ही बाइक से घर से निकले थे। वे घर से कुछ ही दूरी पर पहुंचे थे कि सामने से आ रही दो मोटरसाइकिलों के बीच आमने-सामने की जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना के बाद राहगीर मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और तीनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घायलों को उपचार के लिए CHC ले जाया गया, जहां से एक घायल की हालत गंभीर होने पर उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। मामला सुल्तानपुर घोष थाना क्षेत्र के ऐराया मशायक गांव का है। अब जानिए पूरा मामला मृतकों की पहचान हुसैनगंज थाना क्षेत्र के पतरहा गांव निवासी अरविंद कुमार (26), दुर्गेश कुमार (30) और कमलेश कुमार (48) के रूप में हुई है। घायलों में रामू (40) और मोतीलाल शामिल हैं। पुलिस के अनुसार, रामू और अरविंद खागा थाना क्षेत्र के कल्लनपुर गांव में बुआ के घर शादी समारोह में शामिल होने जा रहे थे। वहीं, दुर्गेश, कमलेश और मोतीलाल हथगांव की ओर एक अन्य शादी समारोह में शामिल होने आ रहे थे। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हथगांव भेजा। वहां चिकित्सकों ने तीन लोगों को मृत घोषित कर दिया, जबकि गंभीर रूप से घायल दो लोगों को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल फतेहपुर रेफर कर दिया गया। पुलिस ने तीनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। बुआ की बेटी की शादी में जाते समय हादसा मृतक अरविंद के भाई विपिन ने बताया कि 21 जून को उसके भाई की बारात रायबरेली जनपद के लालगंज कस्बे में जानी थी। उन्होंने बताया कि खागा कोतवाली क्षेत्र के कल्लनपुर गांव में उनकी बुआ की बेटी की बारात आनी थी, जिसमें शामिल होने के लिए सभी लोग जा रहे थे। उनका कहना है कि इस घटना ने पूरे परिवार को उजाड़ दिया है। अरविंद बेंगलुरु में कैटरिंग का काम करता था और घर-घर खाना पहुंचाकर परिवार की जिम्मेदारी संभालता था। सुल्तानपुर घोष थाना प्रभारी तेज बहादुर सिंह ने बताया कि घटना की वास्तविक जानकारी जुटाई जा रही है। हादसा देर शाम हुआ था और अंधेरा होने के कारण कोई भी प्रत्यक्षदर्शी स्पष्ट जानकारी नहीं दे पा रहा है। घटनास्थल के आधार पर दोनों मोटरसाइकिलों की तेज रफ्तार का अनुमान लगाया जा रहा है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    पीलीभीत में पेस्टीसाइड फर्म पर SIB का छापा:36 लाख की टैक्स चोरी, 83 करोड़ के कारोबार में गड़बड़ी
    Next Article
    बारातियों से झगड़े के बाद दबंगों ने दागी गोलियां:प्रयागराज में हवाई फायरिंग कर फैलाई दहशत, रसगुल्ले को लेकर हुआ था झगड़ा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment