Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बर्थडे बॉय ने पार्टी में 3 दोस्तों की हत्या की:बुलंदशहर में चेहरे पर केक लगाने पर भड़का; पत्नी-बहन बोलीं- खून के बदले खून चाहिए

    9 hours ago

    1

    0

    बुलंदशहर में जन्मदिन पार्टी के दौरान शनिवार रात 12 बजे भाजपा नेता के भाई, चचेरे भाई और भतीजे की हत्या कर दी गई। पुलिस के अनुसार, जिम में जन्मदिन की पार्टी चल रही थी। चश्मदीदों ने बताया कि भाजपा नेता के चचेरे भाई ने आरोपी बर्थडे बॉय के चेहरे पर केक लगा दिया। इससे वह भड़क गया। पहले कहासुनी हुई। इसके बाद आरोपी ने अपने साथियों के साथ भाजपा नेता के भाइयों-भतीजे पर अंधाधुंध फायरिंग कर दी। तीनों की गोली लगने से मौके पर ही मौत हो गई। वारदात के बाद आरोपी भाग गए। फिलहाल मौके पर भारी पुलिस बल तैनात है। पूरा मामला खुर्जा के RJS फिटनेस जिम का है। मुख्य आरोपी जीतू सैनी पूर्व बसपा नगर अध्यक्ष रह चुका है। फायरिंग में मनीष सैनी (30), आकाश सैनी (19) और अमरदीप सैनी (32) की जान गई है। मनीष वार्ड नंबर 24 के भाजपा सभासद संजय सैनी के छोटे भाई थे, जबकि आकाश उनके भतीजे और अमरदीप चाचा के लड़के थे। वारदात से जुड़ी तस्वीरें देखिए- अमरदीप की बहन बोली- खून के बदले खून चाहिए अमरदीप की पत्नी सिमरन का रो-रोकर बुरा हाल है। उन्होंने हाथ जोड़कर कि मुझे इंसाफ चाहिए। सब कुछ प्लानिंग के तहत हुआ। पुलिस कोई कार्रवाई नहीं कर रही है। बहन राधा ने कहा कि आरोपियों के घर और फैक्ट्रियों पर बुलडोजर चलना चाहिए। हमें खून के बदले खून चाहिए। वहीं, मनीष की बहन रजनी ने कहा- भाई को दावत के बहाने बुलाया गया और फिर उन्हें बेवजह मार दिया गया। मुझे भाई के खून का बदला चाहिए। सीएम योगी से मांग है कि दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई हो। 10 लोगों पर FIR, 4 को हिरासत में लेकर पूछताछ बुलंदशहर की घटना के पल-पल के अपडेट के लिए नीचे लाइव ब्लॉग से गुजर जाइए-
    Click here to Read more
    Prev Article
    'बंगाल के फ्यूचर के लिए जरूरी हैं ममता बनर्जी'
    Next Article
    कौशांबी में 390 प्रशिक्षु आरक्षियों की दीक्षांत परेड:मंडलायुक्त सौम्या अग्रवाल मुख्य अतिथि बने, उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले हुए सम्मानित

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment