Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कौशांबी में 390 प्रशिक्षु आरक्षियों की दीक्षांत परेड:मंडलायुक्त सौम्या अग्रवाल मुख्य अतिथि बने, उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले हुए सम्मानित

    1 hour ago

    2

    0

    रविवार को पुलिस लाइन कौशांबी में 390 प्रशिक्षु आरक्षियों के दीक्षांत परेड समारोह का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में प्रयागराज की मंडलायुक्त सौम्या अग्रवाल मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं। कौशांबी आगमन पर पुलिस अधीक्षक सत्यनारायण प्रजापत ने उनका स्वागत किया। कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि द्वारा दीक्षांत परेड का मान-प्रणाम ग्रहण करने के साथ हुई। इसके उपरांत, उन्होंने परेड ग्राउंड पर सुसज्जित और टोलीवार उपस्थित परेड का निरीक्षण किया। प्रशिक्षु आरक्षियों की टोलियों ने अनुशासित और सधे हुए कदमों से मार्चपास्ट करते हुए सलामी मंच के सामने से गुजरकर मुख्य अतिथि का अभिवादन किया। मुख्य अतिथि सौम्या अग्रवाल ने प्रशिक्षित आरक्षियों को संबोधित करते हुए उन्हें कर्तव्यनिष्ठा, अनुशासन और जनसेवा के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर पुलिस महानिदेशक, उत्तर प्रदेश और मुख्यमंत्री, उत्तर प्रदेश के संबोधन का सीधा प्रसारण भी किया गया। कौशांबी में आधारभूत प्रशिक्षण प्राप्त किया कार्यक्रम में मुख्य अतिथि द्वारा उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रशिक्षु आरक्षियों को पुरस्कृत किया गया। पुलिस अधीक्षक कौशांबी सत्यनारायण प्रजापत ने मुख्य अतिथि और अन्य अतिथिगणों को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। इस समारोह में जनपद न्यायालय कौशांबी के जिला जज जेपी यादव, जिलाधिकारी कौशांबी अमित पाल सहित जनपद के वरिष्ठ पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारी, प्रशिक्षक और गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। कौशांबी में कुल 390 प्रशिक्षु आरक्षियों ने 21 जुलाई 2025 से 26 अप्रैल 2026 तक रिक्रूट प्रशिक्षण केंद्र पुलिस लाइन कौशांबी में आधारभूत प्रशिक्षण प्राप्त किया। इसमें जनपद कौशांबी में नियुक्त 148 प्रशिक्षु और जनपद प्रतापगढ़ में नियुक्त 142 प्रशिक्षु शामिल थे। दीक्षांत परेड को संचालित करने में परेड कमांडर प्रथम- प्रशिक्षु राजीव मौर्य, परेड कमांडर द्वितीय- प्रशिक्षु सूरज प्रताप सिंह और परेड कमांडर तृतीय- प्रशिक्षु यादव ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। दीक्षांत परेड समारोह में प्रशिक्षुओं की कुल 14 टोलियों ने भाग लिया। प्रशिक्षण के दौरान प्रशिक्षु राजीव मौर्य ने सर्वाधिक अंक प्राप्त कर सर्वांगसम सर्वोत्तम प्रशिक्षु का गौरव हासिल किया। उन्होंने आंतरिक विषयों (इंडोर) में भी प्रथम स्थान प्राप्त किया। इसी प्रकार, प्रशिक्षु राजित यादव ने बाह्य विषयों (आउटडोर) में प्रथम स्थान प्राप्त किया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बर्थडे बॉय ने पार्टी में 3 दोस्तों की हत्या की:बुलंदशहर में चेहरे पर केक लगाने पर भड़का; पत्नी-बहन बोलीं- खून के बदले खून चाहिए
    Next Article
    होम ग्राउंड पर पहली जीत की तलाश में उतरेगी LSG:इकाना में कोलकाता से भिड़ंत; चौथे मैच में तीसरी बार बदली पिच, छिड़ी बहस

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment