Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    BRICS के वेज डिनर पर राहुल ने सवाल उठाया:रिजिजू बोले- दुनियाभर के नेताओं को भारतीय खाना पसंद आया, कांग्रेस राजनीति कर रही

    18 hours ago

    1

    0

    राहुल गांधी ने रविवार को सोशल मीडिया X पर एक पोस्ट करते हुए लिखा कि भारत में 80% लोग नॉन-वेजेटेरियन हैं। भारत का नॉन-वेज खाना बहुत स्वादिष्ट होता है। इसके जवाब में केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने पोस्ट करते हुए लिखा कि मुझे यकीन नहीं हो रहा कि कांग्रेस पार्टी BRICS देशों के नेताओं को परोसे गए खाने के मेन्यू पर भी राजनीति कर रही है। हमारे मेहमानों ने भारतीय शाकाहारी भोजन का आनंद लिया, जो स्वाद और पोषण से भरपूर था और जिसमें अलग-अलग क्षेत्रों की परंपराओं की झलक थी। दरअसल 12 सितंबर को आयोजित डिनर के मेन्यू में पनीर के साथ सूखी सब्जी, चुकंदर का रायता, गुजराती खांडवी और मिलेट्स का पुलाव रखा गया था। कश्मीर की मशरूम डिश और मिठाई में फ्रूट क्रीम विद जलेबी भी परोसी गई थी। दोपहर 1:51 बजे- राहुल ने नॉनवेजेटिरयन डेटा के साथ छोले-भटूरे की फोटो डाली दोपहर 3:01 बजे- किरेन रिजिजू ने X पर फूड मेन्यू पर जवाब दिया गिरिराज सिंह बोले- राहुल की सोच की सीमा बस यहीं तक पवन खेड़ा ने कहा- भाजपा का काम बस अपनी पसंद थोपना कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने X पर लिखा- बीजेपी का साथी भारतीयों पर अपनी खान-पान संबंधी पसंद थोपना पहले से ही बेहद समस्या है। अब उन्होंने दुनिया भर से आए गणमान्य लोगों पर भी अपनी पसंद थोपकर इसे एक कदम आगे बढ़ा दिया है। भारत एक समृद्ध, विविधतापूर्ण और कई तरह के व्यंजनों वाला देश है। यहां मांसाहारी व्यंजनों की भी कई बेहतरीन किस्में हैं, जिन्हें दुनियाभर के लोग पसंद करते हैं और बड़े चाव से खाते हैं। AIMIM नेता बोले- भारत के फूड कल्चर को सीमित मत कीजिए AIMIM विधायक वारिस पठान ने X पर लिखा- भारत की विभिन्नता की बात तो हम बहुत करते हैं, लेकिन इस मेन्यू से विभिन्नता ही गायब कर दी गई! वेजेटेरियन को प्रमोट करना है, जरूर करिए लेकिन भारत की फूड कल्चर को सीमित मत करिए। भारत में करोड़ों लोग नॉन वेज खाते हैं। भारत में नॉनवेजेटेरियन का आंकड़ा कहीं आधिकारिक नहीं राहुल गांधी ने भारत में 80% नॉनवेजेटेरियन के आंकड़े का कोई सोर्स नहीं बताया। 2023-24 में हुए नेशनल फैमिली हेल्थ सर्वे (NFHS-6) में मांसाहारी भोजन के सेवन से जुड़ा ऐसा कोई तुलनात्मक आंकड़ा नहीं बताया गया था। हालांकि, 2019 से 2021 के बीच हुए पिछले NFHS-5 सर्वेक्षण के अनुसार, 15 से 49 साल की उम्र के 83.4% पुरुष और 70.6% महिलाएं कम से कम कभी-कभार मछली, चिकन या मांस खाते थे। डिनर डिप्लोमेसी की अहमियत ब्रिक्स समिट जैसे बड़े आयोजनों में 'डिनर डिप्लोमेसी' का मतलब होता है औपचारिक बैठकों और सख्त प्रोटोकॉल से हटकर, रात के खाने की मेज पर अनौपचारिक बातचीत करना। एक साथ खाना खाते हुए नेताओं के बीच का माहौल सहज हो जाता है, जिससे तनाव कम करने, आपसी विश्वास बढ़ाने और विवादित मुद्दों पर खुलकर चर्चा करने में आसानी होती है। कई बार जो मुश्किल समझौते बंद कमरों की औपचारिक चर्चा में नहीं सुलझ पाते, उनकी जमीन ऐसे ही डिनर के दौरान अनौपचारिक बातचीत से तैयार होती है। -------------------------------------- ये खबर भी पढ़ें… BRICS के साझा बयान में पहलगाम हमले की निंदा: टेरर फंडिंग रोकने पर जोर रूस और चीन समेत BRICS देशों ने पहलगाम आतंकी हमले की निंदा की है। देशों ने कहा कि आतंकियों को पनाह देने वालों के खिलाफ मिलकर कार्रवाई की जाएगी। इसके साथ ही, आतंकियों तक पहुंचने वाली फंडिंग रोकने और उन्हें सुरक्षित ठिकाने देने वालों पर कार्रवाई करने पर भी सहमति बनी है। पूरी खबर पढ़ें…
    Click here to Read more
    Prev Article
    नगालैंड में जहरीली शराब पीने से 9 लोगों की मौत:छापेमारी में 470 बोतलें और बीयर कैन जब्त, राज्य में शराब पर है बैन
    Next Article
    उमर खालिद पर बनी डॉक्यूमेंट्री की स्क्रीनिंग टली:बेंगलुरु में नेशनल लॉ स्कूल में कल दिखाई जानी थी, ABVP ने विरोध किया था

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment