Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    BRICS में PM Modi की वैश्विक चुनौतियों पर चेतावनी, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय प्रमुख समाचार

    10 hours ago

    1

    0

    ‘भाषा’ की विभिन्न फाइल से रविवार को शाम छह बजे तक जारी मुख्य समाचार इस प्रकार हैं:दि27 ब्रिक्स मोदी लीड संबोधन मोदी ने प्रौद्योगिकी, खनिजों को रणनीतिक दबाव के साधन के रूप में इस्तेमाल करने को लेकर चेताया नयी दिल्ली, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रविवार को कहा कि बढ़ते भू-राजनीतिक तनाव का दुनियाभर में आम लोगों के जीवन पर बुरा प्रभाव पड़ रहा है और ऐसे में इन चुनौतियों से निपटने तथा मानवता के हित में आगे बढ़ने के लिए ब्रिक्स देशों को सहयोग और समावेशी विकास के माध्यम से मजबूत होकर उभरना होगा।दि35 ब्रिक्स चिनफिंग संबोधन नियम विहीन दुनिया वैसी ही है जैसे बिना ट्रैफ़िक लाइट वाला चौराहा : चिनफिंग नयी दिल्ली, चीन के राष्ट्रपति शी चिनफिंग ने रविवार को कहा कि ब्रिक्स को आपूर्ति श्रृंखला सुरक्षित रखने और एक बड़ा एकीकृत बाजार बनाने के लिए उभरते बाजारों और ‘ग्लोबल साउथ’ के साथ अपने करीबी रिश्तों का लाभ उठाना चाहिए।प्रादे56 महाराष्ट्र शाह लीड इतिहास उपनिवेशवाद से मुक्ति का मतलब भारतीय दृष्टिकोण से प्रामाणिक इतिहास प्रस्तुत करना है : अमित शाह मुंबई, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने रविवार को कहा कि देश के इतिहास और ज्ञान को उपनिवेशवादी प्रभाव से मुक्त करने का मतलब अतीत को मिटाना नहीं, बल्कि ‘‘भारतीय दृष्टिकोण से ऐतिहासिक सच्चाई को प्रामाणिक तरीके से दुनिया के सामने प्रस्तुत करना है।’’अर्थ22 ब्रिक्स पुतिन संबोधन ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में रूसी राष्ट्रपति पुतिन ने नए बीमा तंत्र का रखा प्रस्ताव नयी दिल्ली, रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने रविवार को ब्रिक्स देशों के बीच एक नए बीमा तंत्र और अनाज बाजार के लिए संयुक्त पहल का प्रस्ताव रखा। इसके साथ ही उन्होंने गंभीर वैश्विक चुनौतियों से निपटने के लिए समूह से एक समग्र नजरिया अपनाने का आह्वान किया।दि20 कांग्रेस सरकार चीन मोदी की शी से मुलाकात को लेकर कांग्रेस ने साधा निशाना, चीन के सामने ‘‘आत्मसमर्पण’’ बताया नयी दिल्ली, कांग्रेस ने भारत-चीन संबंधों को लेकर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के रुख पर रविवार को उनसे चार सवाल पूछे और आरोप लगाया कि वह चीन के सामने ‘‘सुनियोजित आत्मसमर्पण’’ की नीति अपना रहे हैं।प्रादे83 महाराष्ट्र आरक्षण जरांगे मुंबई मार्च के दौरान मुझे गोली मारने की साजिश, मौत स्वीकार करूंगा, लेकिन झुकूंगा नहीं : जरांगे जालना (महाराष्ट्र), मराठा आरक्षण की मांग को लेकर मुंबई में प्रस्तावित ‘शांतिपूर्ण’ मार्च से पहले सामाजिक कार्यकर्ता मनोज जरांगे पाटिल ने रविवार को आरोप लगाया कि उन्हें जान से मारने और मार्च के दौरान परेशानी पैदा करने की साजिश रची जा रही है। उन्होंने कहा कि वह किसी भी दबाव के आगे झुकेंगे नहीं।प्रादे75 बिहार तेजस्वी बाढ़ बाढ़ राहत के मामले में बिहार से ‘सौतेला’ व्यवहार कर रहा है केंद्र : तेजस्वी पटना, बिहार में विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव ने रविवार को केंद्र पर बाढ़ राहत देने के मामले में बिहार के प्रति “सौतेला” रवैया अपनाने का आरोप लगाया।वि15 इंडोनेशिया दूसरीलीड पोत इंडोनेशियाई यात्री जहाज पलटने के बाद लापता करीब 130 लोगों की तलाश जारी जकार्ता, जावा सागर में करीब 240 लोगों को ले जा रहे एक इंडोनेशियाई यात्री जहाज के खराब मौसम के कारण पलट जाने के बाद 130 यात्री और चालक दल के सदस्य लापता हैं। इंडोनेशिया के बचावकर्मियों ने रविवार को यह जानकारी दी।अर्थ4 भारत रूस तेल यूक्रेन के हमलों के बीच रूस ने अगस्त में भारत से ईंधन का रिकॉर्ड आयात किया नयी दिल्ली, रूस ने अगस्त में रिकॉर्ड 1.72 लाख टन पेट्रोलियम उत्पादों का आयात किया। इसमें भारत की उस रिफाइनरी में रूसी कच्चे तेल से तैयार किया गया पेट्रोल भी शामिल है, जिसमें रूस की सरकारी तेल कंपनी रोसनेफ्ट की आंशिक हिस्सेदारी है। यूक्रेनी ड्रोन हमलों के कारण रूस की घरेलू रिफाइनिंग क्षमता प्रभावित होने के बीच यह आयात बढ़ा है।खेल7 खेल बैडमिंटन भारत वियतनाम ओपन में उपविजेता रहीं इशारानी हो ची मिन्ह सिटी (वियतनाम), भारत की उभरती हुई शटलर इशारानी बरुआ रविवार को यहां वियतनाम ओपन सुपर 100 बैडमिंटन टूर्नामेंट के फाइनल में थाईलैंड की सरुनरक विटिडसर्न से सीधे गेम में हार गई।द कन्वरसेशन के साथ अनुबंध के तहत जारी खबर :वि5 रिब कॉन्टूरिंग कमर पतली दिखाने का दावा करती है ‘रिब कॉन्टूरिंग’ सर्जरी, लेकिन क्या बताता है यह चलन कैनबरा, सोशल मीडिया पर खूबसूरत दिखने की चाह अब सिर्फ ‘मेकअप’, ‘हेयरस्टाइल’ या फिटनेस तक सीमित नहीं रह गई है। शरीर के आकार को बदलने वाली कॉस्मेटिक प्रक्रियाएं भी सोशल मीडिया पर तेजी से चर्चा में आ रही हैं। ऐसी ही एक प्रक्रिया है ‘रिब कॉन्टूरिंग’, जिसमें निचली पसलियों की स्थिति में बदलाव कर कमर को अधिक पतला दिखाने की कोशिश की जाती है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    BJP सरकार मनमाने ढंग से काम कर विपक्ष पर लगा रही झूठे मुकदमे: Akhilesh Yadav
    Next Article
    Tripura में बांग्लादेश सीमा पर Smart Border परियोजना का अध्ययन शुरू, CM Manik Saha ने दी जानकारी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment