Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बस ड्राइवर को आ गई नींद, ट्रक से भिड़ी:वाराणसी बस हादसे में 20 लोग घायल, परिजन बोले- तेज आवाज के साथ आंख खुली तो लोग चीख रहे थे

    9 hours ago

    3

    0

    वाराणसी के मिर्जामुराद थानाक्षेत्र में मेहंदीगंज स्थित कोकाकोला एजेंसी के सामने NH-19 पर टूरिस्ट बस खड़े ट्रक से टकरा गयी। टूरिस्ट बस वृंदावन से पश्चिम बंगाल जा रही। टक्कर में 20 लोग घायल हो गए। सभी को मंडलीय चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है। यहां मौजूद लोगों ने बताया कि कुछ देर पहले तक ड्राइवर सो रहा था। क्योंकि उसने रस्ते में बताया था कि उसे नींद आ रही है। इसी दौरान उसको झपकी आ गयी और उसने सड़क किनारे खड़े ट्रक में टक्कर मार दी। नींद में था ड्राइवर बस में सवार भाग्यशाली रहे एक यात्री विश्वजीत चौधरी ने हादसे के खौफनाक मंजर को बयां किया। उन्होंने बताया, हम सभी लोग वृंदावन में बांके बिहारी के दर्शन और धार्मिक यात्रा पूरी कर वापस पश्चिम बंगाल लौट रहे थे। बस में करीब 50 से अधिक श्रद्धालु सवार थे। भोर के समय लगभग 3:00 बजे अचानक बस की रफ्तार अनियंत्रित हो गई। ऐसा लगा कि लगातार गाड़ी चलाने की वजह से चालक को नींद की झपकी आ गई थी, जिसके कारण वह स्टीयरिंग पर से अपना नियंत्रण खो बैठा। जब तक कोई कुछ समझ पाता, बस हादसे का शिकार हो चुकी थी। दस मिनट में पहुंचे ग्रामीण, बुलाई पुलिस बिस्वजीत ने बताया - यात्रियों में चीख पुकार मच गयी थी। कुछ ही देर में मौके पर ग्रामीण पहुंच गए और पुलिस को बुला लिया। और लोगों को बस से बाहर निकाला जाने लगा। घायलों को तुरंत एम्बुलेंस से अस्पताल भेजा गया है। इसमें करीब 20 लोग घायलहै। जिनका प्राथमिक उपचार किया गया है। इस हादसे में शुक्ला विश्वास (55), सपना मित्रो (50), गौर शंकर सरकार (72), सुकेश विश्वास (59), सोपन दास (75) और दिलीप कुमार विश्वास को चोट जयदा आयी थी जिन्हे प्राथमिक उपचार और बैंडेड के बाद छुट्टी दे दी गयी है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    कर्मचारी को छोड़ने के लिए 5 लाख की फिरौती मांगी:लखनऊ में पीड़ित मां के पास व्हाट्सएप कॉल आईं; 7 दिन से लापता है
    Next Article
    भारत-रत्न के मकान ध्वस्तीकरण से VDA-प्रशासन का संबंध नहीं:फेसबुक और एक्स पर की जा रही पोस्ट पर वीडीए सचिव ने दी सफाई

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment