Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    हिंदू रक्षा दल ने लिखा-ये सड़क मुसलमानों के लिए नहीं:होली से पहले माहौल बिगाड़ने की कोशिश, दिल्ली-देहरादून नेशनल हाईवे का मामला

    1 hour ago

    1

    0

    गाजियाबाद में होली से पहले ही माहौल बिगाड़ने का प्रयास किया गया। हिंदू रक्षा दल के कार्यकर्ताओं ने गुरुवार रात दिल्ली- देहरादून नेशनल हाईवे पर जहां सड़क पर लिखा है- “यह सड़क मुसलमानों के लिए नहीं है।” मामला सहारनपुर का बताय जा रहा है। इसका एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें कुछ युवतियां हाईवे के किनारे रेलिंग पर पेंट से लिखती नजर आ रही हैं। गाजियाबाद पुलिस मामले की जांच में जुटी है। वीडियो के आधार पर आरोपियों की पहचान की जा रही है। हिंदू रक्षा दल के कार्यकर्ता पहले भी माहौल बिगाड़ने का प्रयास कर चुके हैं। हिंदू रक्षा दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष पिंकी चौधरी ने मामले की जिम्मेदारी लेते हुए कहा कि यह हमारी महिला कार्यकर्ताओं ने लिखा है। जब मुसलमान सड़क पर चलने का टैक्स नहीं देते तो फिर सड़क पर क्यों चलते हैं? पहले 2 तस्वीरें देखिए… अब जानिए वीडियो में क्या है… 59 सेकेंड के वीडियो में दो युवतियां स्प्रे पेंट से रेलिंग पर लिखती नजर आ रही हैं। युवतियां हाईवे के साइड में बनी दीवार पर ‘यह सड़क मुसलमानों के लिए नहीं है’ लिखती दिख रही हैं। गले में भगवा रंग का डाले हुए एक अन्य युवती अंग्रेजी में लिख रही है। वह दीवार पर नीचे की तरफ लिख रही है जबकि पास में खड़ा कार्यकर्ता वीडियो बना रहा है। कुछ देर बाद युवती ‘जय श्रीराम’ का नारा लगाती सुनाई देती है। पूरी घटना उत्तराखंड की सीमा के पास सहारनपुर जिले में टनल के पास का लिखा गया है। वीडियो के आखिर में लाल रंग की स्विफ्ट कार दिख रही है। गाड़ी पर उत्तराखंड की नंबर प्लेट है। इसके आधार पर पुलिस कार्यकर्ताओं की तलाश में जुट गई है। पुलिस मान रही है कि यह साजिशन लिखा गया है। हिंदू रक्षा दल का विवादों से पुराना नाता गाजियाबाद में बांटी थीं तलवारें 29 सितंबर, 2025 को 21 सेकेंड का एक वीडियो सामने आया था। यह गाजियाबाद के शालीमार गार्डन एरिया का था। इसमें दिख रहे लोगों के हाथ में तलवारें और फरसे थे। भारत माता की जय का नारा लगाते हुए सभी एक घर के सामने रुकते हैं। घर से बाहर निकले शख्स को तलवार थमाते हैं। उनसे कहते हैं- ये आपकी बहन-बेटियों की सुरक्षा के लिए। अगर बांग्लादेश जैसी स्थिति पैदा होती है, तो विधर्मियों से अपनी सुरक्षा के लिए। शख्स तलवार लेता है, माथे से लगाता है। फिर सभी नारा लगाते हैं- जय श्री राम। तलवार बांटने वाले हिंदू रक्षा दल के सदस्य थे। 6 जनवरी को पुलिस ने इस संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष भूपेंद्र उर्फ पिंकी चौधरी को बेटे के साथ अरेस्ट कर लिया था। 10 आरोपी पहले ही गिरफ्तार कर लिए गए थे। इनके अलावा जिन्होंने तलवारें लीं थी, वो भी हिरासत में लिए गए। इनमें एक सोसाइटी का गार्ड भी था। गार्ड की पत्नी बताती हैं कि पति सो रहे थे। संगठन वाले आए, हाथ में तलवार दे दी। पुलिस उन्हें भी पकड़कर ले गई थी। मुस्लिमों की पिटाई भी कर चुका है दल पहलगाम में आतंकी हमले के बाद संगठन ने वीडियो जारी कर कहा था कि देहरादून में कहीं भी कश्मीरी मुसलमान दिखेगा, तो उसका इलाज किया जाएगा। सुबह 10 बजे से हिंदू रक्षा दल की टीम अलग-अलग इलाकों में जाएगी। हम अब सरकार के भरोसे नहीं बैठेंगे। अगस्त, 2024 में संगठन के अध्यक्ष पिंकी चौधरी और कुछ सदस्यों ने गाजियाबाद की झुग्गी बस्ती में मुसलमानों को बांग्लादेशी बताकर पीटा। झुग्गियों में तोड़फोड़ की और सांप्रदायिक नारे लगाए थे। तब पुलिस ने पिंकी चौधरी के खिलाफ केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया था। कुछ महीने बाद उसे जमानत मिल गई थी। अगस्त, 2021 में दिल्ली के जंतर-मंतर पर एक रैली में खुलेआम मुसलमानों के खिलाफ नारेबाजी की गई थी। तब भी पिंकी चौधरी ने भड़काऊ बयान दिए थे। तब भी गिरफ्तारी हुई थी, लेकिन कुछ ही दिनों में वह बाहर आ गया था। 11 अगस्त 2024 को हिंदू रक्षा दल के अध्यक्ष पिंकी चौधरी ने समर्थकों के साथ गुलधर मेट्रो स्टेशन के पास झुग्गी झोपड़ियों में तोड़फोड़ की थी। जिसकी वीडियो भी सामने आई थी। जिसके बाद पुलिस कमिश्नर अजय मिश्रा के आदेश पर केस दर्ज हुआ और पुलिस ने पिंकी और उसके साथी बादल को अरेस्ट कर जेल भेजा था। --------------------------------------- ये खबर भी पढ़ें… हिंदुओं को बांटी तलवार, जेल से छूटते ही जुलूस निकाला: थार-स्कार्पियो से आतिशबाजी की गाजियाबाद में डासना जेल के बाहर 20 Km लंबे जुलूस में चलती कारों की खिड़की से लड़के लटके दिखे। कारों से ही आतिशबाजी की गई। इस काफिले में स्कॉर्पियो, थार, फॉरच्यूनर समेत 5-6 गाड़ियां दिख रहीं। पूरी खबर पढ़ें…
    Click here to Read more
    Prev Article
    बरेली पुलिस लाइन में अफसरों ने पुलिसकर्मियों को परोसा खाना:एडीजी-डीआईजी और डीएम ने साथ बैठकर किया भोजन, सिपाहियों ने ली सेल्फी
    Next Article
    शाहजहांपुर में खेत में तेंदुए का शव मिला:बिजली के तार की चपेट में आने की आशंका, वन विभाग की टीम ने कब्जे में लिया

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment