Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बस की चपेट में आने यूकेजी के छात्र की मौत:फतेहपुर के लखनहा गांव में हुआ हादसा, स्कूल बस से उतर बोतल उठाने झुका था छात्र

    3 hours ago

    1

    0

    असोथर थाना क्षेत्र के चंद्रगढ़ लखनहा मजरे ऐझी गांव में मंगलवार सुबह हादसे में पांच वर्षीय यूकेजी छात्र की जान चली गई। यह हादसा स्कूल बस की चपेट में आने से हुआ है। गुस्साए लोगों ने बस में परिचालक न होने का आरोप लगाते हुए सड़क जाम कर दिया। करीब एक घंटे तक चले हंगामे के बाद पुलिस के समझाने पर जाम खुल सका। बस से उतर बोतल उठाने झुका था बच्चा जानकारी के अनुसार, मुकेश चौहान का पुत्र कार्तिकेय लवकुश इंटर कॉलेज असोथर में यूकेजी का छात्र था। उसका बड़ा भाई किशन कक्षा एक में पढ़ता है। मंगलवार को दोनों भाई रोज की तरह स्कूल बस से घर लौटे थे। बस से उतरते समय कार्तिकेय की पानी की बोतल उसके बैग से निकलकर बस के अगले टायर के पास गिर गई। बताया जा रहा है कि बोतल उठाने के लिए जैसे ही वह झुका, तभी चालक ने बस आगे बढ़ा दी, जिससे वह बस की चपेट में आ गया और उसके सिर में गंभीर चोटें आईं। चालक मौके से फरार, अस्पताल ले जाते समय तोड़ा दम हादसे के दौरान भाई किशन के शोर मचाने पर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक चालक बस छोड़कर फरार हो चुका था। परिजन घायल बच्चे को तुरंत जिला अस्पताल ले जा रहे थे, लेकिन रास्ते में बेसड़ी गांव के पास उसकी मौत हो गई। घटना के बाद प्रदर्शन, कार्रवाई की मांग घटना की सूचना मिलते ही अन्य बच्चों के परिजन भी मौके पर पहुंच गए और अपने बच्चों को घर ले गए। इसके बाद ग्रामीणों ने सड़क जाम कर प्रदर्शन किया और स्कूल प्रबंधन के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। उनका कहना था कि बस में परिचालक की अनुपस्थिति के कारण यह हादसा हुआ। पुलिस ने बस कब्जे में ली, जांच जारी थाना प्रभारी धीरेन्द्र ठाकुर ने बताया कि बस को कब्जे में ले लिया गया है और तहरीर मिलने पर मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी। वहीं एआरटीओ प्रतीक मिश्रा ने बताया कि प्रारंभिक जांच में बस के कागजात सही पाए गए हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    अयोध्या में संत भीखा दास की तपोस्थली आस्था का केंद्र:हर मंगलवार भव्य मेला लगता, हजारों श्रद्धालु पहुंचते हैं
    Next Article
    BRD मेडिकल कॉलेज में आमने-सामने हो सकते हैं डॉक्टर-नर्स:नर्सिंग ऑफिसर के पति को पीटने का मामला, पत्नी बोलीं- कार्रवाई हो

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment