Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बस के ड्राइवर की संदिग्ध मौत:कानपुर में रोडवेज की बस चलाते थे, ड्यूटी पर डिपो गए वहीं हालत बिगड़ी

    2 hours ago

    2

    0

    कानपुर के चकेरी में संदिग्ध परिस्थितियों में बस ड्राइवर की मौत हो गई। पुलिस ने घटना की जांच करते हुए शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। दोपहर को घर से बस डिपो जाने के लिए निकले कुछ देर बाद मौत की सूचना मिली चकेरी थाना क्षेत्र के अहिंरवा चकेरी निवासी विपिन कुमार (38) बस के ड्राइवर थे। परिवार में पत्नी पिंकी बेटा मुकुल व चार भाई रामबाबू, राजू धर्मेन्द्र मृतक सबसे छोटा था। बड़े भाई राजू ने बताया की विपिन शनिवार दोपहर को करीब तीन बजे घर से चकेरी बस डिपो जाने के लिए निकला था। वह सरकारी इलेक्ट्रिक बस चलाता था। घर से निकलने के बाद करीब 3:20 मिनट पर वह डिपो के अंदर जाते दिखे हैं। करीब 20 मिनट बाद ही डिपो के एक कर्मचारी ने उन्हें फोन कर बताया की विपिन की अचानक तबियत खराब हो गई। जानकारी मिलते ही वह अपने अन्य भाइयों के साथ मौके पर पहुंचे और बस से ही उन्हें काशीराम हॉस्पिटल लेकर पहुंचे जहां डॉक्टरो ने देखते ही उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना संदिग्ध लगने पर पुलिस को दी सूचना मृतक के बड़े भाई राजू ने बताया की घर से ज़ब विपिन निकला था तो खाना खाकर निकला था वह पूरी तरह ठीक था। और डिपो पहुंचते ही अचानक उसकी तबियत खराब हो गई और उसकी मौत हो गई उनको घटना संदिग्ध प्रतीत हो रही है। उन्होंने कहा की पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर वह थाने में तहरीर लिखकर देंगे और घटना की निष्पक्ष जांच कराएंगे। थाना प्रभारी बोले- चकेरी थाना प्रभारी अजय प्रकाश मिश्रा ने बताया कि अभी तक परिजनों कि ओर से कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर उचित कार्रवाई की जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    ओलेमा कौंसिल के राष्ट्रीय अध्यक्ष सहित चार पर मुकदमा:हज पर भेजने के नाम पर सहारनपुर के जज से 23.99 लाख की ठगी, दो गिरफ्तार
    Next Article
    कल्याणपुर में नौकरानी पर चोरी का शक मुकदमा हुआ दर्ज:पीड़िता की शिकायत पर मां-बेटी के खिलाफ केस

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment