Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बस की टक्कर से बाइक सवार तीन युवकों की मौत:ललितपुर के मडावरा में हुआ हादसा, पृथ्वीपुर से इंदौर जा रही थी बस, एक की शादी के लिए रिश्ता देखकर लौट रहे थे युवक

    4 hours ago

    1

    0

    ललितपुर के मड़ावरा में सोमवार रात 9 बजे स्लीपर बस और बाइक की आमने-सामने भीषण टक्कर हो गई। इस हादसे में बाइक पर सवार तीनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने तीनों को एंबुलेंस से अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टर ने जांच के बाद तीनों को मृतक घोषित कर दिया। बस मध्य प्रदेश के पृथ्वीपुर से इंदौर जा रही थी। इसी दौरान बाइक को टक्कर मार कर करीब 10 फीट तक घसीटा गया। जिसके चलते बाइक बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। बस का भी अगले हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। तीनों मृतक आपस में रिश्तेदार थे। हादसे के दौरान इनमें से ही एक को शादी के लिए रिश्तेदार देखने आए थे। तीनों उसी कार्यक्रम से वापस लौट रहे थे। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और तीनों शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। आरोपी चालक के खिलाफ जांच शुरू की। अब पढ़िए पूरा मामला… मड़वारा थानाक्षेत्र के मड़वारा के मननपुर मार्ग स्थित पेट्रोल पंप के पास सोमवार रात करीब 9 बजे एक स्लीपर और बाइक में भिड़ंत हो गई। 80 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चल रही बस ने सामने से आ रही बाइक को टक्कर मार कर करीब 10 फीट तक घसीटा। हादसे में बाइक पर सवार तीनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई। मौके पर पहुंचे स्थानीय लोगों की मदद से एंबुलेंस से तीनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मड़ावरा ले जाया गया। जहां डॉक्टर ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। बस मध्य प्रदेश के पृथ्वीपुर से मड़वारा के रास्ते इंदौर जा रही थी। बस में कुल 40 लोग सवार थे। हालांकि बस में सवार यात्री सुरक्षित बच गए। सभी को दूसरी बस से उनके स्थान पर भेजा गया। घटना की सूचना पर पर पुलिस मौके पर पहुंची तीनों शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। सूचना मिलने पर प्रभारी तहसीलदार भी मनोज कुमार श्रीवास्तव मौके पर पहुंचे। शादी के लिए रिश्ता देखकर लौट रहे थे बाइकसवार मृतकों की पहचान जयदीप (18) पुत्र रमेश निवासी ग्राम हिलगन, थाना गिरार; आलोक (18) पुत्र पप्पू निवासी ग्राम बम्होरी कलां, थाना मड़ावरा; तथा राजकुमार (19) पुत्र अशोक निवासी पिपरिया जागीर, थाना पाली के रूप में हुई है। तीनों आपस में रिश्तेदार थे। जयदीप तीन बहनों में इकलौता भाई था, जबकि आलोक दो भाइयों में सबसे छोटा था। हादसे के वक्त आलोक की शादी के सिलसिले में आयोजित कार्यक्रम में आलोक का पारिवारिक साला जयदीप और मामेरा भाई राजकुमार शामिल होने आए थे। कार्यक्रम समाप्त होने के बाद तीनों एक ही बाइक पर सवार होकर बम्होरी कलां से मड़ावरा की ओर आ रहे थे। इसी दौरान रास्ते में यह हादसा हो गया। दूसरी बस से सवारियों को उनके स्थान पर भेजा गया घटना के समय संबंधित बस में सवार यात्रियों में भी अफरा-तफरी मच गई। जिसको जहां से रास्ता मिला, वह उधर से निकलकर भागा। बाद में रात करीब 11:30 बजे बस मालिक ने दूसरी बस की व्यवस्था कर यात्रियों को उनके स्थानों के लिए रवाना किया। इसके बाद चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने बस को कब्जे में ले लिया। फरारा चालक की तलाश शुरू कर दी। सूचना मिलने पर प्रभारी तहसीलदार मनोज कुमार श्रीवास्तव मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शवों का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। हादसे के बाद तीनों परिवारों में कोहराम मचा हुआ है। थानाध्यक्ष अशोक कुमार वर्मा ने बताया - बाइक पर सवार तीन युवक आपस में रिश्तेदार थे। घायलों को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मड़ावरा लाया गया, जहां चिकित्सकों ने तीनों को मृत घोषित कर दिया। वहीं, पुलिस ने बस को कब्जे में लेकर आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मेरठ में 30 करोड़ के विकास कार्य कराएगा जिला पंचायत:66 वार्डों में स्कूल और CHC-PHC का कायाकल्प, नाम बदलवाने पर भी सदस्यों का जोर
    Next Article
    KAR v JK LIVE Score, Ranji Trophy Final: जम्म-कश्मीर ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment