Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    BSA ने नामांकन मेले में 30 बच्चों का दाखिला कराया:जौनपुर के पुरानी बाजार प्राथमिक विद्यालय में हुआ आयोजन

    11 hours ago

    1

    0

    जौनपुर के बदलापुर विकासखंड स्थित अभिनव इंग्लिश मीडियम प्राथमिक विद्यालय पुरानी बाजार में शनिवार को नामांकन मेला आयोजित किया गया। इस मेले में बेसिक शिक्षा अधिकारी (BSA) डॉ. गोरखनाथ पटेल ने 30 नए बच्चों का नामांकन किया। डॉ. पटेल ने नामांकित बच्चों को माला पहनाई और उन्हें कॉपी, कलम तथा ट्रॉफी भेंट की। विद्यालय की प्रधानाध्यापिका डॉ. विभा शुक्ला और अन्य शिक्षकों ने बेसिक शिक्षा अधिकारी का स्वागत कर उन्हें स्मृति चिन्ह भेंट किया। इस अवसर पर, बीएसए ने बड़ी संख्या में उपस्थित अभिभावकों से संवाद किया। अभिभावकों ने विद्यालय में पढ़ाई और अनुशासन की सराहना करते हुए निवेदन किया कि विद्यालय को कक्षा आठ तक की मान्यता प्रदान की जाए। बीएसए ने इस मांग पर विचार करने का आश्वासन दिया। इसके उपरांत, मुख्य अतिथि की उपस्थिति में बच्चों द्वारा विद्यालय में निर्मित दिव्यांग शौचालय का फीता काटकर उद्घाटन किया गया। विद्यालय परिसर की स्वच्छता और अभिभावकों से मिले सकारात्मक फीडबैक पर बीएसए ने अध्यापकों, आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं, रसोइयों और अभिभावकों की सराहना की। उन्होंने विद्यालय में अधिक से अधिक नामांकन सुनिश्चित करने के सुझाव भी दिए। इस कार्यक्रम में वरिष्ठ लेखाकार विंध्यवासिनी उपाध्याय, प्रतिभा यादव, गार्गी त्रिपाठी, प्रियव्रत मिश्रा, एजाज अहमद, श्रीप्रकाश यादव, रीता देवी, शिक्षामित्र अरविंद यादव, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता मंजू सिंह, सीमा मिश्रा, शशिकला पांडे, सीमा खरवार, किरन सहित कई अभिभावक उपस्थित रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मेरठ उप श्रमायुक्त ने लू से बचाव के निर्देश दिए:श्रमिकों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता, कार्य समय में बदलाव
    Next Article
    यूपी होमगार्ड भर्ती में पहले दिन का पेपर समाप्त:अभ्यर्थी बोले- UPSI की टक्कर का था पेपर, GK-GS ने उलझाया

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment