Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सहारनपुर पुलिस लाइन में पासिंग आउट परेड आज:1212 नए सिपाही पुलिस बल में शामिल, महिला-पुरुष आरक्षियों की संयुक्त दीक्षांत परेड, 6-6 माह ग्रामीण और शहरी थानों में मिलेगा प्रशिक्षण

    1 hour ago

    2

    0

    सहारनपुर की कानून व्यवस्था को और मजबूत करने के लिए 1212 नवप्रशिक्षित आरक्षी रविवार को पुलिस विभाग में शामिल हो जाएंगे। इन जवानों की पासिंग आउट परेड आज पुलिस लाइन में आयोजित की जा रही है, जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में एसएसपी अभिषेक सिंह मौजूद रहेंगे। कार्यक्रम को लेकर पुलिस लाइन में व्यापक तैयारियां की गई हैं और पूरे परिसर को सजाया गया है। प्रशिक्षण प्राप्त करने वाले कुल 1212 रंगरूटों में 964 पुरुष और 248 महिला सिपाही शामिल हैं। इनमें से 492 प्रशिक्षु पुलिस लाइन में ट्रेनिंग ले रहे थे। प्रशिक्षण के दौरान आठ अभ्यर्थियों का चयन अन्य विभागों में हो जाने के कारण वे बीच में ही सेवा छोड़ चुके हैं। दीक्षांत समारोह के बाद ये सभी आरक्षी जनपद की पुलिसिंग का हिस्सा बन जाएंगे। नियुक्ति के बाद इन्हें पहले छह महीने ग्रामीण थानों और उसके बाद छह महीने शहरी थानों में कार्यप्रणाली का व्यावहारिक अनुभव दिया जाएगा। परेड समारोह की शुरुआत बैंड के साथ होगी, जिसमें तृतीय कमांडर परेड को एलाइमेंट कराएंगे और फिर प्रथम कमांडर को कमान सौंपेंगे। इसके बाद सभी कमांडर अपने-अपने निर्धारित स्थानों पर तैनात होंगे और औपचारिक परेड पूरी की जाएगी। कार्यक्रम के दौरान लखनऊ में आयोजित मुख्य समारोह का लाइव प्रसारण भी दिखाया जाएगा, जिसमें मुख्यमंत्री का संबोधन शामिल रहेगा। इस मौके पर अरविंद कुमार चौहान, अभिनंदन सिंह, व्योम बिंदल, मयंक पाठक और मनोज कुमार यादव सहित कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहेंगे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    अमेरिका-ईरान में कूटनीतिक ड्रामा! ओमान के बाद फिर पाकिस्तान लौट सकतें हैं अराघची
    Next Article
    सहारनपुर में होमगार्ड भर्ती परीक्षा का दूसरा दिन आज:पहले दिन 77.62% अभ्यर्थी हुए शामिल, 24 सेंटरों पर तीन दिन 59 हजार अभ्यर्थी देंगे परीक्षा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment