Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मेरठ उप श्रमायुक्त ने लू से बचाव के निर्देश दिए:श्रमिकों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता, कार्य समय में बदलाव

    13 hours ago

    1

    0

    उप श्रमायुक्त, उत्तर प्रदेश, मेरठ क्षेत्र के राजेश मिश्रा ने वर्तमान में देश में बढ़ती गर्मी और लू (हीट वेव) की गंभीर स्थिति को देखते हुए श्रमिकों एवं कामगारों के स्वास्थ्य और सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देने पर जोर दिया है। उन्होंने बताया कि विशेष रूप से निर्माण स्थलों, कारखानों, ईंट भट्टों तथा असंगठित क्षेत्रों में कार्यरत श्रमिकों पर लू का प्रतिकूल प्रभाव अधिक पड़ता है। इस परिप्रेक्ष्य में सरकार द्वारा जारी दिशा-निर्देशों के अनुपालन हेतु सभी ईंट भट्ठा नियोक्ताओं, उद्योगों एवं संस्थानों से अपेक्षा की गई है। निर्देशों के अनुसार, नियोक्ताओं को श्रमिकों के कार्य समय का पुनर्निर्धारण करना होगा। अत्यधिक गर्मी के समय (दोपहर 12 बजे से 3 बजे तक) कार्य से बचते हुए कार्य समय को प्रातः एवं सायं के अनुकूल समय में विभाजित किया जाए। आवश्यकतानुसार शिफ्ट का समय भी धूप के दृष्टिगत बदला जा सकता है। कार्यस्थल पर स्वच्छ एवं ठंडे पेयजल की निरंतर उपलब्धता सुनिश्चित की जाए तथा श्रमिकों को नियमित अंतराल पर पानी पीने के लिए प्रेरित किया जाए। ईंट भट्टे, उद्योगों एवं संस्थानों पर छायादार एवं हवादार विश्राम स्थलों की व्यवस्था की जाए, जहां श्रमिक समय-समय पर आराम कर सकें। बढ़ती गर्मी एवं लू से श्रमिकों की सुरक्षा हेतु उचित वेंटिलेशन, पंखे, कूलर या अन्य शीतलन उपायों का प्रबंध किया जाए। कार्यस्थल पर आपातकालीन तैयारी हेतु बर्फ पैक, प्राथमिक उपचार किट एवं ओआरएस की उपलब्धता सुनिश्चित की जाए तथा हीट स्ट्रोक या अन्य गर्मी संबंधी बीमारियों की स्थिति में तुरंत उपचार हेतु व्यवस्था हो। श्रमिकों के स्वास्थ्य परीक्षण एवं जागरूकता हेतु स्वास्थ्य विभाग के साथ समन्वय स्थापित कर उनकी नियमित स्वास्थ्य जांच कराई जाए। श्रमिकों को लू से बचाव के उपायों जैसे हल्के कपड़े पहनना, सिर ढककर रखना, पर्याप्त पानी पीना आदि के बारे में जागरूक किया जाए। बुजुर्ग, गर्भवती महिलाओं एवं पहले से बीमार श्रमिकों पर विशेष ध्यान देने को कहा गया है। उप श्रमायुक्त ने सभी संचालकों, ईंट भट्टों, दुकान एवं वाणिज्यिक प्रतिष्ठानों, भवन निर्माण स्थलों पर, विशेषकर जहां खुले में कार्य होता है, भीषण गर्मी व लू के दृष्टिगत सहानुभूतिपूर्वक विचार करने की अपील की है। उन्होंने कहा कि यह न केवल श्रमिक हित में आवश्यक है, बल्कि इसलिए भी जरूरी है कि किसी श्रमिक के साथ भीषण गर्मी व लू के कारण कोई दुर्घटना घटित न हो।
    Click here to Read more
    Prev Article
    लखनऊ बार एसोसिएशन के अध्यक्ष बने जीएन शुक्ला:महामंत्री जीतू यादव और कनिष्ठ उपाध्यक्ष चुने गए मनीष श्रीवास्तव
    Next Article
    BSA ने नामांकन मेले में 30 बच्चों का दाखिला कराया:जौनपुर के पुरानी बाजार प्राथमिक विद्यालय में हुआ आयोजन

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment