Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बेसिक शिक्षा विभाग अलर्ट, नामांकन बढ़ाने के निर्देश:जर्जर भवनों की निगरानी और व्यवस्थाएं दुरुस्त करने को बीएसए ने दिया निर्देश

    8 hours ago

    2

    0

    शैक्षणिक सत्र को लेकर बेसिक शिक्षा विभाग सक्रिय हो गया है। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अमित कुमार सिंह ने सभी खंड शिक्षा अधिकारियों को निर्देश जारी किए हैं। इन निर्देशों में विद्यालयों में व्यवस्थाएं दुरुस्त करने, नामांकन बढ़ाने और जर्जर भवनों पर विशेष निगरानी रखने को कहा गया है। बेसिक शिक्षा विभाग के परिषदीय विद्यालयों में 20 मई से चल रहा ग्रीष्मावकाश अब समाप्त होने वाला है। विभागीय कैलेंडर के अनुसार, आज अवकाश खत्म हो जाएगा और 16 जून यानी कल से प्राथमिक व उच्च प्राथमिक विद्यालयों में पठन-पाठन फिर से शुरू हो जाएगा। हालांकि, शिक्षक संगठनों ने बढ़ती गर्मी के कारण ग्रीष्मकालीन अवकाश बढ़ाने की मांग की है। मूल्यांकन पर विशेष ध्यान देने के लिए कहा गया जारी पत्र के अनुसार, शासन के निर्देशों के क्रम में शिक्षकों के कैशलेस कार्ड रजिस्ट्रेशन को 6 सितंबर 2026 तक हर हाल में पूरा कराने के निर्देश दिए गए हैं। इसके अतिरिक्त, समग्र शिक्षा के अंतर्गत लंबित देयकों के भुगतान, स्पिल ओवर कार्यों, पाठ्य पुस्तकों तथा पीएम श्री योजना से जुड़े भुगतानों को भी प्राथमिकता के आधार पर निस्तारित करने को कहा गया है। विद्यालयों में पीएम पोषण योजना के तहत किचन गार्डन विकसित करने पर भी जोर दिया गया है, जिसके लिए छतों की सफाई कर स्थानीय सब्जियों के रोपण के माध्यम से किचन गार्डन तैयार करने के निर्देश हैं। विभाग ने "स्कूल चलो अभियान" के दूसरे चरण को गंभीरता से लेते हुए नवीन नामांकन और प्रवेश प्रक्रिया शत-प्रतिशत पूरी कराने का निर्देश दिया है। साथ ही, एक विद्यालय से दूसरे विद्यालय में छात्रों के ट्रांजिशन को पूर्ण कराने, नियमित पठन-पाठन, छात्र-छात्राओं की उपस्थिति और मूल्यांकन पर विशेष ध्यान देने के लिए भी कहा गया है। ग्रीष्मावकाश के बाद विद्यालय खुलने से पहले जर्जर भवनों की पहचान कर उन्हें चिन्हित करने और खतरनाक भवनों पर लाल क्रॉस का निशान लगाने का आदेश भी जारी किया गया है। विभाग ने यह भी स्पष्ट किया है कि यदि किसी विद्यालय भवन में अतिरिक्त कक्ष की आवश्यकता हो, तो बच्चों की पढ़ाई प्रभावित न हो, इसके लिए वैकल्पिक व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बरेली में दो 2 इंस्पेक्टर समेत 46 पुलिसकर्मियों का ट्रांसफर:अजीत सिंह को रिजर्व पुलिस लाइन्स से थाना शीशगढ़ भेजा गया
    Next Article
    सहारनपुर में गोकशी करने वाला गिरफ्तार:बाइक से जा रहा था, रोकने पर गोली चलाई, जवाबी फायरिंग में पैर में लगी गोली

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment