Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बिसौली सीट पर विधायक आशुतोष मौर्य को जनता ने नकारा:भाजपा से पसंदीदा उम्मीदवार कुशाग्र सागर, बसपा से हेमेंद्र गौतम

    11 hours ago

    1

    0

    बदायूं की बिसौली विधानसभा सीट पर सपा विधायक आशुतोष मौर्य को जनता ने नकार दिया है। भास्कर के सर्वे में 70% जनता का मत है कि इन्हें टिकट नहीं मिलना चाहिए। आशुतोष मौर्य सपा से विधायक बने थे और राज्यसभा चुनाव में क्रास वोटिंग कर परोक्ष रूप से बीजेपी में शामिल हो गए थे। सपा ने उन्हें अभी निकाला नहीं है, ऐसे में वह खुलकर बीजेपी ज्वाइन नहीं कर सके हैं। बीजेपी में उम्मीदवार के रूप में पहली पसंद पूर्व विधायक कुशाग्र सागर बने हैं। यहां पार्टी के रूप में सबसे पहली पसंद सपा है। दूसरे नंबर पर बीजेपी तो तीसरे नंबर पर बहुजन समाज पार्टी है। पार्टीवार देखें तो बीजेपी में पहली पसंद पूर्व विधायक कुशाग्र सागर हैं। उन्हें 44% लोगों ने पसंद किया है। दूसरे नंबर पर हरिओम पाराशर को 41% लोगों ने पसंद किया है। दयमंती वर्मा को 6% लोगों ने पसंद किया है। वहीं 9% अन्य उम्मीदवार हैं, इनमें कई नाम शामिल हैं। सपा से जनता की पहली पसंद अमित मथुरिया हैं। उन्हें 43% जनता ने पसंद किया है। मौजूदा विधायक को 26% लोगों ने पसंद किया है। लक्ष्मी गौतम को 20% लोगों ने पसंद किया है। सुरेंद्र सागर को 5% लोगों ने पसंद किया है। जबकि खजाना देवी को 1% लोगों ने पसंद किया है। 5% लोगों ने अन्य उम्मीदवारों को पसंद किया है, इनमें कई नाम शामिल हैं। बहुजन समाज पार्टी से प्रत्याशी के तौर पर पूर्व बसपा जिलाध्यक्ष हेमेंद्र गौतम को 36% लोगों ने पसंद किया है। पूर्व जिलाध्यक्ष डॉ. क्रांति कुमार को 32% लोगों ने पसंद किया है। अरुण प्रकाश को 16% लोगों ने पसंद किया है। अन्य उम्मीदवारों को भी 16% लोगों ने पसंद किया है। इनमें कई नाम शामिल हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    कालपी विधानसभा सीट पर सपा को भारी बढ़त:सर्वे में 75 प्रतिशत सपा को समर्थन; मौजूदा विधायक विनोद चतुर्वेदी को जनता ने नकारा
    Next Article
    चौरी चौरा सीट पर भाजपा से टप्पू सिंह पहली पसंद:सपा से पसंदीदा उम्मीदवार विशाल सिंह, बसपा से वीरेंद्र पांडेय; जानिए विधायक का क्या हुआ

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment