Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कालपी विधानसभा सीट पर सपा को भारी बढ़त:सर्वे में 75 प्रतिशत सपा को समर्थन; मौजूदा विधायक विनोद चतुर्वेदी को जनता ने नकारा

    9 hours ago

    1

    0

    जालौन जिले की काल्पी विधानसभा सीट पर समाजवादी पार्टी (सपा) के बागी विधायक विनोद चतुर्वेदी को जनता ने आगामी चुनाव के लिए पसंद नहीं किया है। भास्कर द्वारा कराए गए एक सर्वे में 78% जनता ने स्पष्ट मत दिया है कि उन्हें दोबारा टिकट नहीं मिलना चाहिए। यह सर्वे क्षेत्र में मतदाताओं की राय जानने के लिए किया गया था। पार्टीवार सर्वे के अनुसार, रानीगंज सीट पर पार्टी के रूप में समाजवादी पार्टी पहली पसंद बनकर उभरी है। इसके बाद भाजपा दूसरे स्थान पर है, जबकि बहुजन समाज पार्टी (बसपा) को तीसरा स्थान मिला है। जबकि चौथे स्थान पर कांग्रेस है। समाजवादी पार्टी के भीतर उम्मीदवारों की पसंद की बात करें तो, रश्मि पाल को 51% लोगों ने पहली पसंद बताया है। वहीं, सपा से बागी विधायक विनोद चतुर्वेदी को 21%, श्रीरामपाल को 12%, समर सिंह गुड्डू को 3% जबकि अन्य को 11% लोगों ने पसंद किया है। भारतीय जनता पार्टी में पूर्व विधायक संतराम सिंह सेंगर को 32 प्रतिशत के साथ पहली पसंद बताया गया है। भाजपा जिलाध्यक्ष उर्विजा दीक्षित को 22 प्रतिशत, पूर्व जिला अध्यक्ष रामेंद्र सिंह सेंगर को 13 प्रतिशत और अन्य उम्मीदवारों को 33 प्रतिशत समर्थन मिला। बहुजन समाज पार्टी में पूर्व प्रत्याशी संजय भदौरिया को 42 प्रतिशत वोट मिले, जबकि छुन्ना पाल को 40 प्रतिशत समर्थन प्राप्त हुआ। इसके अलावा दीवान को 8 प्रतिशत और अन्य को 10 प्रतिशत वोट मिले। कांग्रेस की ओर से पूर्व विधायक उमाकांत सिंह चौहान को 83 प्रतिशत लोगों ने अपनी पहली पसंद बताया, जबकि 17 प्रतिशत लोगों ने अन्य उम्मीदवारों को चुना।
    Click here to Read more
    Prev Article
    अलीगढ़ में लू का असर, 41 डिग्री पहुंचा तापमान:सड़कों पर सन्नाटा, बेल-पत्थर के जूस की मांग बढ़ी
    Next Article
    बिसौली सीट पर विधायक आशुतोष मौर्य को जनता ने नकारा:भाजपा से पसंदीदा उम्मीदवार कुशाग्र सागर, बसपा से हेमेंद्र गौतम

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment