Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बिसलेरी का पानी सेफ नहीं, सैंपल में खतरनाक केमिकल मिले:ब्रोमेट-हाइड्रोकार्बन्स दोनों कैंसर के लिए जिम्मेदार; FSSAI ने केस चलाने की मंजूरी दी

    17 hours ago

    1

    0

    FSSAI ने बिसलेरी इंटरनेशनल प्राइवेट लिमिटेड के खिलाफ केस शुरू करने की मंजूरी दी है। कंपनी का पैकेज्ड ड्रिंकिंग वाटर सैंपल असुरक्षित मिला। फूड रेगुलेटर ने रविवार को यह जानकारी दी। यह सैंपल बिसलेरी इंटरनेशनल कैंपस से जांच के लिए लिया गया था। FSSAI के मुताबिक, सैंपल में तय सीमा से ज्यादा ब्रोमेट मिला। इसके बाद इसे FSS एक्ट 2006 के तहत असुरक्षित घोषित किया गया। कंपनी की अपील के बाद सैंपल रेफरल फूड लैबोरेटरी भेजा गया। वहां भी पॉलीन्यूक्लियर एरोमैटिक हाइड्रोकार्बन्स (PAHs) मिलने के कारण इसे असुरक्षित बताया गया। न्यूज एजेंसी रेगुलेटरी के मुताबिक सैंपल “पैकेज्ड ड्रिंकिंग वाटर” कैटेगरी का था। इस साल FSSAI ने फूड बिजनेस ऑपरेटर्स और ई-कॉमर्स कंपनियों के खिलाफ कार्रवाई बढ़ाई है। बिसलेरी में मिले दोनों केमिकल क्या हैं… ब्रोमेट: यह एक रासायनिक यौगिक है। पैकेज्ड पानी को साफ करने के लिए ओजोन का इस्तेमाल होता है। अगर पानी में पहले से ब्रोमाइड हो, तो ओजोन से मिलकर ब्रोमेट बन जाता है। ब्रोमेट को संभावित कैंसरकारी माना जाता है, इसलिए FSSAI ने इसकी बहुत कम सीमा तय की है। सीमा से ज्यादा ब्रोमेट मिलना मतलब पानी की ट्रीटमेंट प्रक्रिया में गड़बड़ हुई। पॉलीक्लियर एरोमैटिक हाइड्रोकार्बन: ये रसायनों का एक समूह हैं, जो कुछ इंडस्ट्री प्रोसेस और अधूरे दहन से बन सकते हैं। PAHs पेट्रोल, डीजल, कोयला, प्लास्टिक के जलने या पेट्रोकेमिकल प्रदूषण से बनने वाले केमिकल हैं। इनमें से कई को कैंसरकारी माना जाता है। पीने के पानी में PAHs का मिलना मतलब पानी का स्रोत या पैकेजिंग / प्रोसेसिंग में कहीं से प्रदूषण आया है। इनमें से कुछ यौगिक लंबे समय तक संपर्क में रहने पर कैंसर का खतरा बढ़ा सकते हैं। आम जनता को क्या करना चाहिए… --------------------- ये खबर भी पढ़ें… E हटाकर A जोड़ो, पानी से खूब कमाओ: यूपी में ब्रांडेड पानी के नकली नाम, सेल्समैन बोला- बेचो...कोई नहीं देखता स्टिकर चेंज हो जाएगा बस… पानी सबका सेम होता है। आप देख लीजिए… सेम है। एक्वा अमित में एकदम किनले जैसी बोतल है। ये कहना है ललित कश्यप का...। वह ब्रांडेड वाटर के नाम पर मिलते–जुलते नाम की बोतल की पैकिंग कर नकली पानी बेचता है। यूपी में पानी की बोतल में धोखे की पैकिंग का धंधा खुलेआम चल रहा है। इसकी सबसे पहली वजह है– मुनाफाखोरी। पढ़ें पूरी खबर…
    Click here to Read more
    Prev Article
    थरूर बोले- सिर पर बंदूक तानकर बातचीत नहीं हो सकती:पाकिस्तान पहले आतंकी ढांचा खत्म करे, PAK मंत्री भारत आए थे
    Next Article
    थरूर ने GTA 6 खेला, कहा- नोटबंदी बड़ी चोरी थी:13 साल बाद गेम आया, इन सालों में भारत में बोलने की आजादी तक छिनी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment