Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    Indonesia की कैंडी फैक्टरी में लगी भीषण आग, मलबे से 24 बैग में मिले मानव अवशेष

    1 hour from now

    5

    0

    इंडोनेशिया में कैंडी फैक्टरी में लगी भीषण आग के बाद लापता 34 कर्मचारियों की तलाश में जुटे बचाव दल ने रविवार को मलबे से मानव अवशेष बरामद किए और इन अवशेषों को 24 ‘बॉडी बैग’ में रखा गया है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। हालांकि, मृतकों की संख्या की पुष्टि करना अभी जल्दबाजी होगी।राष्ट्रीय खोज एवं बचाव एजेंसी ने पहले कहा था कि आग में कम से कम तीन कर्मचारियों की मौत हुई है। हालांकि, अपने ताजा बयान में एजेंसी ने कहा कि बरामद मानव अवशेषों और शरीर के अंगों की फॉरेंसिक जांच तथा पहचान की प्रक्रिया अभी बाकी है। बांटेन प्रांत में पीटी फोनुसा अगुंग मुलिया फैक्टरी में लगी आग पर रविवार को काफी हद तक काबू पा लिया गया था, लेकिन कुछ हिस्सों तक अब भी पहुंचना संभव नहीं हो पाया।आग शनिवार शाम करीब पांच बजे लगी थी। इसके बाद बांटेन प्रांत के सेरांग जिले में स्थित तीन मंजिला इमारत आग की लपटों से घिर गई। यह प्रांत राजधानी जकार्ता से सटा हुआ है।बांटेन खोज एवं बचाव एजेंसी के संचालन अधिकारी रिज्की द्वियांतो ने बताया कि आग लगने के 12 घंटे से अधिक समय बाद भी फैक्टरी के कई हिस्सों में आग बुझाने के लिए 15 दमकल गाड़ियां तैनात थीं। घटनास्थल पर पुलिस, सेना, इंडोनेशियाई रेड क्रॉस और स्वयंसेवकों समेत बचाव दल मौजूद था। आग से बुरी तरह क्षतिग्रस्त इमारत के फर्श पर मलबा बिखरा हुआ था।आग लगने के कारणों का तत्काल पता नहीं चल पाया। स्थानीय मीडिया की खबरों के अनुसार, इस घटना में जीवित बचे कर्मचारियों ने बताया कि आग तीसरी मंजिल पर लगी एक कूलिंग यूनिट से शुरू हुई थी। यह फैक्टरी मिल्किता ब्रांड की कैंडी और स्नैक उत्पाद बनाती है।यह इंडोनेशिया का दूध से बने उत्पादों का ब्रांड है, जिसके उत्पाद दुनिया के 40 से अधिक देशों में निर्यात किए जाते हैं। कंपनी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी स्टीवन विजय ने रविवार को सेरांग में अधिकारियों के साथ संयुक्त प्रेस वार्ता में बताया कि फैक्टरी परिसर में करीब 300 कर्मचारी मौजूद थे। इनमें से आग लगने के समय 65 कर्मचारियों के प्रभावित क्षेत्र में होने की आशंका है।उन्होंने कहा कि रविवार दोपहर तक 24 कर्मचारी अपने घर लौट चुके थे। विजय ने कहा, हम इस त्रासदी से बेहद चिंतित हैं। लापता परिवार के सदस्यों के बारे में जानकारी चाहने वाले रिश्तेदारों के लिए हमने एक हेल्पलाइन शुरू की है और प्रभावित परिवारों के साथ नियमित संपर्क बनाए हुए हैं।उन्होंने बताया कि फैक्टरी में स्थानीय दमकलकर्मियों के सहयोग से नियमित रूप से आपातकालीन और निकासी अभ्यास किए जाते थे। उन्होंने कहा कि परिसर में पर्याप्त निकासी मार्ग एवं अग्नि सुरक्षा प्रणालियां थीं जो आग लगने के समय काम कर रही थीं। रविवार देर रात जारी एक बयान में अधिकारियों ने कहा कि आग लगने के समय उस क्षेत्र में 63 लोगों के मौजूद होने की आशंका थी।इनमें से 29 लोगों के जीवित होने की पुष्टि हुई है। इनमें पांच घायल कर्मचारी अस्पताल में भर्ती हैं, जबकि 34 कर्मचारी अब भी लापता हैं। इंडोनेशिया में हाल के वर्षों में औद्योगिक इकाइयों में आग लगने की कई घातक घटनाएं हुई हैं।इन घटनाओं ने देश की विनिर्माण इकाइयों में कार्यस्थल पर सुरक्षा मानकों और आपात स्थितियों से निपटने की तैयारियों को लेकर चिंताएं बढ़ा दी हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    अल नीनो का प्रबल प्रभाव: हिंदुकुश हिमालय में सर्दियों के दौरान बाढ़, भूस्खलन और हिमस्खलन का बढ़ता खतरा
    Next Article
    El Nino के असर से हिंदुकुश हिमालय में बढ़ेगा बाढ़ और हिमस्खलन का संकट, ICIMOD की रिपोर्ट में चेतावनी

    Related विदेश Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment