Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    अरुणाचल में Amit Shah करेंगे NDRF परिसर का उद्घाटन, सहकारिता सम्मेलन में भी लेंगे हिस्सा

    3 hours from now

    2

    0

    (फाइल फोटो के साथ) ईटानगर, 22 नवंबर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह अरुणाचल प्रदेश के तीन दिवसीय दौरे के आखिरी दिन रविवार को प्रदेश में एक सहकारिता सम्मेलन में शामिल होंगे और राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) के एक परिसर का उद्घाटन करेंगे। शाह सहकारिता मंत्री भी हैं। वह यहां दोरजी खांडू राज्य सम्मेलन केंद्र में आयोजित सहकारिता सम्मेलन में शामिल होंगे।एक अधिकारी ने कहा, ‘‘गृह मंत्री आज सुबह सम्मेलन में शामिल होंगे, अरुणाचल प्रदेश सहकारिता दृष्टिपत्र-2047 का अनावरण करेंगे, सहकारिता पुरस्कार प्रदान करेंगे और सरस मेले का उद्घाटन करेंगे।’’ दोपहर में वह यहां के पास होलोंगी जाएंगे, जहां एनडीआरएफ की 12वीं बटालियन के परिसर का उद्घाटन करेंगे। अधिकारी ने बताया कि शुक्रवार रात यहां पहुंचे शाह शाम को नयी दिल्ली लौटने वाले हैं। शाह ने शनिवार को यहां के पास बंदरदेवा स्थित पुलिस प्रशिक्षण केंद्र में कानून प्रवर्तन एजेंसियों के कर्मियों को संबोधित करते हुए कहा कि प्रस्तावित 11,200 मेगावाट की सियांग अपर बहुउद्देशीय परियोजना (एसयूएमपी) राष्ट्रीय महत्व की है और अरुणाचल प्रदेश के विकास तथा रणनीतिक हितों के लिए बेहद अहम है।उन्होंने सियांग घाटी के लोगों को आश्वासन दिया कि उनकी चिंताओं का समाधान बातचीत के जरिए किया जाएगा। शाह का यह आश्वासन ऐसे समय आया है, जब प्रस्तावित विशाल बांध का स्थानीय आदि समुदाय के कुछ वर्गों, विशेष रूप से सियांग और अपर सियांग जिलों के निवासियों द्वारा लगातार विरोध किया जा रहा है। इन लोगों ने बांध के संभावित प्रभावों को लेकर चिंता जताई है।उनका कहना है कि इससे उनकी पैतृक जमीनों, गांवों, आजीविका, पर्यावरण और सांस्कृतिक पहचान पर असर पड़ सकता है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बांग्लादेश के नरैल जिले में हिंसा भड़की, बीएनपी के दो नेताओं की हत्या, 50 से अधिक घरों में लगाई आग
    Next Article
    Balaghat के मेले में चाऊमीन खाने से 118 बच्चे और 12 वयस्क बीमार, सभी खतरे से बाहर

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment