Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बसपा में वापसी के बाद पहली-बार मायावती संग दिखे आकाश:कांशीराम की तस्वीर पर फूल चढ़ाए; बुआ ने फोन कर दिल्ली से बुलाया

    19 hours ago

    1

    0

    बसपा सुप्रीमो मायावती ने शुक्रवार को BSP के संस्थापक कांशीराम को उनकी पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि दी। भतीजे आकाश आनंद भी उनके साथ नजर आए। मायावती की तरफ से माफ किए जाने और पार्टी में वापसी के बाद यह पहला मौका है, जब आकाश बुआ मायावती के साथ दिखाई दिए। मायावती ने सुबह 9 बजे बसपा के प्रदेश कार्यालय में कांशीराम की तस्वीर पर फूल चढ़ाए। इसके बाद उन्होंने आकाश को इशारा कर श्रद्धांजलि देने को कहा। आकाश आगे बढ़े और तस्वीर पर फूल चढ़ाए। झुककर कांशीराम को प्रणाम किया। सूत्रों के मुताबिक, मायावती ने गुरुवार रात भतीजे आकाश को खासतौर पर दिल्ली से लखनऊ बुला लिया था, जबकि भाई आनंद कुमार और छोटे भतीजे ईशान आनंद दिल्ली में श्रद्धांजलि सभा के कार्यक्रम में शामिल हो रहे हैं। लखनऊ में मायावती के साथ बसपा प्रदेश अध्यक्ष विश्वनाथ पाल और राष्ट्रीय महासचिव सतीश चंद्र मिश्रा भी मौजूद रहे। कांशीराम की पुण्यतिथि पर बसपा के एक लाख से ज्यादा कार्यकर्ता अंबेडकर पार्क में जुटे हैं। यहां विश्वनाथ पाल की अगुवाई में श्रद्धांजलि सहित अन्य कार्यक्रम होंगे। 2 तस्वीरें देखिए- मायावती बोलीं- सत्ता की मास्टर चाबी देकर शोषित से शासक बनाया मायावती ने 'X' पर लिखा- कांशीराम जी ने ही सोए हुए बहुजन समाज को जगाया। देश में जाति के आधार पर सदियों से पिछड़ते गए करोड़ों दलितों, आदिवासियों और कमजोर तबकों को वोट की ताकत से सत्ता की मास्टर चाबी दी। उन्हें शोषित से शासक बनाया। उनके मिशनरी संकल्प का ही नतीजा था कि यूपी जैसे बड़े राज्य में चार बार BSP की सरकार बनी। ज्योतिबा फुले, नारायणा गुरु, छत्रपति शाहूजी महाराज और बाबा साहेब के समता-समानता के संघर्ष को हमने जमीन पर उतारा। आकाश ने मायावती के पोस्ट पर री-ट्वीट भी किया। आकाश की माफी के बाद मायावती ने पार्टी में वापस लिया था मायावती ने 5 अक्टूबर को भतीजे आकाश को 31 दिन बाद BSP का राष्ट्रीय संयोजक बना दिया था। इससे पहले 3 सितंबर को उन्हें पद से हटाया था। मायावती अब तक 3 बार आकाश को पद से हटा चुकी हैं। हर बार उन्हें वापस पद दिया गया है। 2 अक्टूबर को आकाश आनंद ने X पर मायावती को अपना राजनीतिक गुरु, प्रेरणा और "बुआ मां" बताया था। उन्होंने लिखा था कि बसपा ही उनका परिवार है। उन्होंने अपने ससुर अशोक सिद्धार्थ के राजनीति से संन्यास लेने के फैसले का भी समर्थन किया था। आकाश को फिर से पार्टी में वापस लेने के फैसले पर मायावती ने सफाई भी दी थी। कहा था कि आकाश आनंद को शादी से पहले कभी पार्टी से नहीं निकालना पड़ा। शादी के बाद ससुर अशोक सिद्धार्थ ने आकाश को बरगलाया। मायावती ने आकाश को कब-कब जिम्मेदारी दी और कब हटाया? जानिए अब मायावती के हालिया फैसलों के बारे में पढ़िए आकाश ने 2017 में राजनीति में की थी एंट्री​​ ------------------------ ये खबर भी पढ़िए- आकाश आनंद 31 दिन बाद फिर बसपा के राष्ट्रीय संयोजक:मायावती ने भतीजे को 3 बार पद से हटाया, ससुर ने राजनीति छोड़ी तब पद दिया बसपा प्रमुख मायावती ने भतीजे आकाश आनंद को 31 दिन बाद पार्टी का राष्ट्रीय संयोजक बनाया है। 3 सितंबर को उन्हें पद से हटाया था। तब उन्होंने कहा था- आकाश को अभी और अधिक मैच्योर होने की जरूरत है। मायावती अभी तक 3 बार आकाश को पद से हटा चुकी हैं। तीनों बार उन्हें वापस पद दिया गया है। पूरी खबर पढ़िए
    Click here to Read more
    Prev Article
    फांसी के लिए फेमस जज बोले- BSA को अरेस्ट करो:मुजफ्फरनगर में सीओ को आदेश दिया, समन मिलने पर भी नहीं पहुंचे थे अफसर
    Next Article
    कानपुर के कारोबारी को थाई महिला का आखिरी मैसेज:मैंने कड़वी बातें कहीं, लेकिन मदद की; इरफान बोला- थाईलैंड अच्छा नहीं, लोग सही कहते हैं

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment