Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बसपा ने संभल के संगठन में किया बदलाव:रवि शंकर भारती को नया जिलाध्यक्ष नियुक्त किया

    2 hours ago

    1

    0

    बहुजन समाज पार्टी (बसपा) ने सम्भल जिले में संगठनात्मक बदलाव करते हुए रवि शंकर भारती को नया जिलाध्यक्ष नियुक्त किया है। उन्होंने पूर्व जिलाध्यक्ष जितेंद्र सिंह का स्थान लिया है। इस नियुक्ति के बाद जिले भर के कार्यकर्ताओं में उत्साह देखा जा रहा है। नवनियुक्त जिलाध्यक्ष रवि शंकर भारती ने बताया कि वे वर्ष 2005 से बसपा के सक्रिय कार्यकर्ता रहे हैं। उन्होंने संगठन में सेक्टर अध्यक्ष और भाईचारा कमेटी में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। वर्ष 2016 में उन्हें विधानसभा अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई थी, जिसे उन्होंने लगभग 9-10 वर्षों तक सफलतापूर्वक निभाया। भारती ने कहा कि पार्टी द्वारा दी गई इस नई जिम्मेदारी को वे पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ निभाएंगे। उनका मुख्य उद्देश्य जिले में संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करना है, ताकि पार्टी की जमीनी पकड़ और अधिक सशक्त हो सके। उन्होंने कार्यकर्ताओं को संगठित कर बसपा को सम्भल में नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने का संकल्प लिया। रवि शंकर भारती ने यह भी स्पष्ट किया कि वे पार्टी नेतृत्व और मायावती के निर्देशों का पूरी तरह पालन करेंगे। उनके अनुसार, बसपा में अनुशासन सर्वोपरि है और सभी कार्यकर्ता नेतृत्व के दिशा-निर्देशों के अनुसार ही कार्य करते हैं। उन्होंने संगठन में किसी प्रकार के मतभेद से इनकार करते हुए कहा कि सभी कार्यकर्ता और पूर्व पदाधिकारी मिलकर पार्टी हित में कार्य कर रहे हैं। उन्होंने विश्वास जताया कि सामूहिक प्रयासों से बसपा को जिले में और अधिक मजबूती मिलेगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    एटा के नए SSP ने संभाला पदभार:बोले- पुलिस व्यवस्था होगी दुरुस्त, अपराधियों पर कसी जाएगी नकेल
    Next Article
    फिरोजाबाद के नए SSP आदित्य लांग्हे का स्ख्त एक्शन:बोले- अपराधियों पर होगी कड़ी कार्रवाई, बेहतर पुलिसिंग के लिए मांगे सुझाव

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment