Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    एटा के नए SSP ने संभाला पदभार:बोले- पुलिस व्यवस्था होगी दुरुस्त, अपराधियों पर कसी जाएगी नकेल

    2 hours ago

    1

    0

    एटा के नवागत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) डॉ. इलामारन जी ने अपना पदभार ग्रहण कर लिया है। पदभार संभालने के बाद उन्होंने पुलिस लाइन में एक प्रेस वार्ता की। इसमें उन्होंने जनपद की पुलिसिंग व्यवस्था में सुधार, अपराधियों पर नकेल कसने और पीड़ितों को न्याय दिलाने को अपनी प्राथमिकता बताया। डॉ. इलामारन ने कहा कि जिले में अपराध और अपराधियों पर लगाम लगाई जाएगी। इसके लिए टॉप 10 अपराधियों, हिस्ट्रीशीटरों, गैंगस्टरों और गुंडों पर कड़ी निगरानी रखी जाएगी। उनके खिलाफ प्रभावी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने शासन और डीजीपी के आदेशों का पालन करने तथा समय-समय पर चलाए जाने वाले कार्यक्रमों को प्रभावी बनाने पर जोर दिया। अवैध तस्करी पर भी रोकथाम लगाने का प्रयास किया जाएगा। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने जनपदीय पुलिस की प्राथमिकताओं से अवगत कराते हुए बताया कि शासन के प्राथमिकता वाले मुद्दों पर प्रभावी और समयबद्ध कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। पारंपरिक पुलिसिंग के साथ-साथ जनपद में होने वाले अपराधों का शत-प्रतिशत सटीक अनावरण किया जाएगा। संलिप्त अपराधियों को 'ऑपरेशन कनविक्शन' के तहत चिह्नित कर जल्द से जल्द सजा दिलाई जाएगी। उन्होंने बताया कि टॉप 10 अपराधियों और हिस्ट्रीशीटरों की नियमित निगरानी होगी। अभ्यस्त अपराधियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाएगी। जनपद के यातायात प्रबंधन पर विशेष बल दिया जाएगा। दुर्घटनाओं की निगरानी कर अंतरजनपदीय विभागों से समन्वय स्थापित कर यातायात प्रबंधन को बढ़ावा दिया जाएगा। माफियाओं के विरुद्ध लगातार कार्रवाई जारी रहेगी और उनके मुकदमों में प्रभावी पैरवी कर सजा दिलाई जाएगी। डॉ. इलामारन ने त्योहारों को पुलिस के साथ जनसहभागिता सुनिश्चित कराकर सकुशल संपन्न कराने पर जोर दिया। उन्होंने महिला संबंधी अपराधों में कमी लाने और प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करने की बात कही। भ्रष्टाचार के प्रति जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाई जाएगी। जनशिकायतों का गुणवत्तापरक और समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित कर हर पीड़ित को त्वरित न्याय दिलाया जाएगा। अवैध शराब और अवैध अस्त्र/शस्त्र की फैक्ट्री चलाने में संलिप्त अपराधियों के विरुद्ध प्रभावी वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। साथ ही, जनपदीय पुलिस बल में अनुशासन और दक्षता बनाए रखी जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मौलाना सलीम पर रासुका लगाने की मांग:बहराइच में विश्व हिंदू परिषद ने DM को सौंपा ज्ञापन, आरोपी पर 80 से ज्यादा मुकदमे
    Next Article
    बसपा ने संभल के संगठन में किया बदलाव:रवि शंकर भारती को नया जिलाध्यक्ष नियुक्त किया

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment