Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बस्ती डीएम का सीयूजी फोन नहीं उठा:एमएलसी ने विधान परिषद में उठाया मुद्दा, कहा- यह जनप्रतिनिधियों के सम्मान की बात

    14 hours ago

    1

    0

    उत्तर प्रदेश विधान परिषद के बजट सत्र के दौरान बस्ती जनपद से जुड़ा एक मामला सदन में चर्चा का विषय बन गया। गोरखपुर-फैजाबाद शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से एमएलसी ध्रुव कुमार त्रिपाठी ने बस्ती के जिलाधिकारी के सीयूजी नंबर पर फोन न उठाए जाने का मुद्दा जोरदार ढंग से उठाया। एमएलसी त्रिपाठी ने सदन में बताया कि उन्होंने एक आवश्यक जनहित कार्य के लिए बस्ती की जिलाधिकारी कृत्तिका ज्योत्सना को कई बार फोन किया। काफी देर तक घंटी बजती रही, लेकिन किसी ने कॉल रिसीव नहीं किया। बाद में जब फोन उठाया गया तो सामने वाले व्यक्ति ने स्वयं को डीएम का अर्दली बताया। एमएलसी के अनुसार, उन्होंने अपना परिचय दिया तो अर्दली ने उल्टा पूछ लिया, “एमएलसी क्या होता है?” इस टिप्पणी से सदन में कुछ समय के लिए हास्यपूर्ण स्थिति बन गई, लेकिन त्रिपाठी ने इसे गंभीर विषय बताते हुए कहा कि यह केवल उनके व्यक्तिगत सम्मान का प्रश्न नहीं, बल्कि जनप्रतिनिधियों की गरिमा से जुड़ा मामला है। उन्होंने सभापति से आग्रह किया कि जिलाधिकारी को निर्देशित किया जाए कि जनप्रतिनिधियों के फोन का समय से उत्तर दिया जाए, ताकि जनता से जुड़े कार्यों में अनावश्यक विलंब न हो। इस मुद्दे के उठने के बाद सदन में प्रशासनिक जवाबदेही और शिष्टाचार को लेकर चर्चा तेज हो गई। वहीं, जिलाधिकारी कृत्तिका ज्योत्सना ने स्पष्टीकरण देते हुए बताया कि उस समय निर्वाचन आयोग की वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग चल रही थी, जो तीन घंटे से अधिक समय तक चली। फोन अर्दली के पास था। उन्होंने कहा कि माननीय सदस्य को सम्मानपूर्वक जानकारी दी गई थी, फिर भी यह एक दुर्भाग्यपूर्ण स्थिति है और खेदजनक है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बिजनौर के रामगंगा बैराज में धूप सेंकता दिखा मगरमच्छ:कालागढ़ से वीडियो आया सामने; ग्रामीणों को नदी से दूर रहने की सलाह
    Next Article
    युवक को चार्जर तार जोड़ते समय लगा करंट:बुरी तरह झुलसा, मेडिकल कॉलेज में भर्ती, हालत गंभीर

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment