Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बिजनौर के रामगंगा बैराज में धूप सेंकता दिखा मगरमच्छ:कालागढ़ से वीडियो आया सामने; ग्रामीणों को नदी से दूर रहने की सलाह

    16 hours ago

    1

    0

    रामगंगा नदी बैराज अफजलगढ़ क्षेत्र में रविवार दोपहर उस समय हलचल मच गई, जब नदी किनारे एक विशालकाय मगरमच्छ धूप सेंकता हुआ दिखाई दिया। नदी किनारे घूमने आए लोगों ने जैसे ही उसे देखा, मौके पर भीड़ जमा हो गई। लोगों की आवाजाही और हलचल बढ़ती देख मगरमच्छ कुछ देर बाद वापस नदी में चला गया। इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है देखें मगरमच्छ की वीडियो… धूप सेंकता दिखा मगरमच्छ, लोगों में मची हलचल प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, रविवार दोपहर रामगंगा नदी बैराज के पास एक बड़ा मगरमच्छ किनारे पर शांत मुद्रा में धूप सेंक रहा था। शुरुआती कुछ मिनटों तक वह बिल्कुल स्थिर रहा। नदी किनारे घूमने आए कुछ लोगों ने मोबाइल फोन से उसका वीडियो बना लिया। जैसे-जैसे आसपास लोगों की संख्या बढ़ी, मगरमच्छ ने खतरा भांपते हुए धीरे-धीरे पानी की ओर रुख किया और वापस नदी में समा गया। सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो मगरमच्छ का यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से साझा किया जा रहा है। वीडियो में साफ दिखाई दे रहा है कि मगरमच्छ नदी किनारे कुछ समय तक आराम करता रहा और फिर अचानक पानी में चला गया। स्थानीय लोग इस दृश्य को देखकर हैरान रह गए। कई लोगों ने पहली बार इतने करीब से मगरमच्छ को देखने का दावा किया। रामगंगा बैराज क्षेत्र में आम हैं मगरमच्छ कालागढ़ के रेंज अधिकारी विंदरपाल सिंह ने बताया कि रामगंगा नदी बैराज क्षेत्र में मगरमच्छों की मौजूदगी असामान्य नहीं है। उन्होंने कहा कि पूर्व में भी रामगंगा बांध क्षेत्र में मगरमच्छों की गतिविधियां देखी गई हैं। रेंज अधिकारी के अनुसार, यह क्षेत्र प्राकृतिक आवास का हिस्सा है और यहां मगरमच्छों का रहना सामान्य है। नदी का शांत और विस्तृत क्षेत्र इनके लिए अनुकूल वातावरण प्रदान करता है। वन विभाग की चेतावनी रेंज प्रशासन ने नदी किनारे आने वाले लोगों को सख्त सलाह दी है कि वे नदी के पानी में प्रवेश न करें और मगरमच्छों से उचित दूरी बनाए रखें। वन विभाग का कहना है कि मगरमच्छ सामान्यतः बिना उकसावे के हमला नहीं करते, लेकिन यदि उन्हें खतरा महसूस हो तो वे आक्रामक हो सकते हैं। इसलिए लोगों को सतर्क रहने की आवश्यकता है। पर्यावरणीय संतुलन का हिस्सा हैं मगरमच्छ विशेषज्ञों का मानना है कि मगरमच्छ नदी पारिस्थितिकी तंत्र का अहम हिस्सा होते हैं। वे जलीय जीवों की संख्या को संतुलित रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। हालांकि, मानव बस्तियों और वन्यजीवों के बीच बढ़ती नजदीकी कई बार ऐसे दृश्य सामने ला देती है, जिससे लोगों में उत्सुकता के साथ-साथ भय भी उत्पन्न होता है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    पीलीभीत के बरखेड़ा में महिला के दिनदहाड़े कुंडल लूटे:दो अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज, सीसीटीवी खंगाल रही पुलिस
    Next Article
    बस्ती डीएम का सीयूजी फोन नहीं उठा:एमएलसी ने विधान परिषद में उठाया मुद्दा, कहा- यह जनप्रतिनिधियों के सम्मान की बात

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment