Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बस्ती में बॉयफ्रेंड ने गर्लफ्रेंड को मारी दो गोली, मौत:घर में घुसकर वारदात को दिया अंजाम, किशोरी की मां पर भी ताना असलहा; जबरन की थी मंदिर में शादी

    6 hours ago

    1

    0

    बस्ती में बॉयफ्रेंड ने किशोरी की गोली मारकर हत्या कर दी। प्रेमी ने बिस्तर पर सो रही प्रेमिका के सिर और गले में दो गोली मारी। जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। शोर सुनकर मां बेटी को बचाने पहुंची तो आरोपी युवक ने उन पर भी असलहा तान दिया। धमकाते हुए मौके से फरार हो गया। वारदात के समय किशोरी घर में सो रही थी। मां बाहर के कमरे में थी। आरोपी युवक ने घर में घुसकर घटना को अंजाम दिया। मां ने बताया कि आरोपी युवक पिछले कई दिनों से बेटी को परेशान कर रहा था। बेटी को जबरन मंदिर में ले जाकर उसने शादी की थी। उसी तस्वीर के आधार पर बेटी को साथ चलने के लिए धमकाता था। वह नहीं गई तो उसकी हत्या कर दी। विवाद के बाद परिजनों की शिकायत पर युवक पर आईटी एक्ट और दुष्कर्म की धाराओं में मामला दर्ज हुआ था। इसी कार्रवाई से नाराज होकर फरार चल रहे आरोपी ने वापस लौटकर वारदात को अंजाम दिया। घटना की सूचना पर स्थानीय पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। आरोपी की तलाश तेज कर दी है। मामला कलवारी थाना क्षेत्र के बैडारी एहतमाली गांव का बताया जा रहा है। पहले 3 तस्वीरें देखिए - अब पूरा घटनाक्रम समझिए… बिस्तर पर खुली मिली किताब मृतक किशोरी 12वीं की छात्रा थी। घटना के बाद उसके बिस्तर पर एक खुली हुई किताब मिली। मृतका किशोरी के पिता पंजाब में मजदूरी कर परिवार चलाते हैं। घटना के समय घर पर केवल मां और उनके दो बच्चे ही थे। परिजनों ने बताया कि आरोपी गांव का ही रहने वाला है। वारदात से पहले आरोपी किशोरी के घर दबे पांव पहुंचा। बरामदे में सो रही किशोरी के सीने और सिर पर उसने दो गोलियां दाग दीं। गोली की आवाज सुनकर पास में सो रहा उसका 13 वर्षीय भाई जाग गया और शोर मचाने लगा। बेखौफ हमलावर ने भागते समय बाहर सो रही किशोरी की मां पर भी असलहा तान दिया। धमकाते हुए मौके से फरार हो गयाा। घटना के बाद से परिजनों में दहशत का माहौल है। शोर सुनकर आसपास के लोग भी मदद के लिए पहुंचे। हालांकि उससे पहले आरोपी मौके से फरार हो गया था। आनन-फानन में घायल किशोरी को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बनहरा ले जाया गया। डॉक्टरों ने उसे देखते ही मृत घोषित कर दिया। दिसंबर में प्राइवेट फोटो-वीडियो की थी वायरल पुलिस ने बताया कि आरोपी का किशोरी के साथ प्रेम संबंध था। हालांकि, कुछ समय बाद किशोरी ने उससे दूरी बनानी शुरू कर दी। इस बात से नाराज होकर उसने वारदात को अंजाम दिया। उसने 18 दिसंबर 2025 को किशोरी की कुछ प्राइवेट फोटोज को सोशल मीडिया पर वायरल किया था। जिसके बाद पीड़िता के परिवार ने कलवारी थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। शुरुआत में पुलिस ने आईटी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया। लेकिन बाद में जांच के आधार पर इसमें दुष्कर्म की धाराएं भी जोड़ी गईं। कानूनी कार्रवाई के डर से आरोपी गांव छोड़कर फरार हो गया था। बताया जा रहा है कि इसी कानूनी कार्रवाई के कारण वह वापस लौटा और बदले की भावना से उसने गिर्लफ्रेंड की हत्या कर दी। सूचना मिलते ही पुलिस विभाग के आला अधिकारी, जिनमें क्षेत्राधिकारी कलवारी संजय सिंह और पुलिस उपाधीक्षक बस्ती श्यामकांत शामिल थे, दलबल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आरोपी की गिरफ्तारी के लिए कई टीमें गठित की गई हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    अमरोहा में सिपाही पर गंडासे से हमला:गश्त के दौरान गंभीर घायल, आरोपी हिरासत में पूछताछ जारी
    Next Article
    'उस रात मैं और विज्जू...', रश्मिका को गोद में उठा खूब झूमे विजय देवरकोंडा, संगीत नाइट में हुए रोमांटिक; अनदेखी झलक VIRAL

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment