Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    भाजपा जिला कार्यसमिति पर 6 को मुहर:महानगर समेत तीनों क्षेत्र के पर्यवेक्षक प्रयागराज आकर करेंगे नामों पर मंथन

    2 hours ago

    1

    0

    भाजपा जिला कार्यसमिति के नामों पर छह मार्च को मुहर लग जाएगी। दरअसल इस दिन महानगर समेत तीनों क्षेत्र इकाइयों के पर्यवेक्षक प्रयागराज आएंगे। वह समन्वय समिति यानी कोर कमेटी के सदस्यों के साथ दावेदारों के नामों पर मंथन करेंगे। इसके बाद प्रस्तावित सूची को लेकर प्रदेश नेतृत्व को सौंपेंगे। प्रदेश नेतृत्व की सहमित पर जिलाध्यक्ष जिला पदाधिकारी व कार्यसमिति की घोषणा करेंगे। कोर कमेटी से करेंगे संवाद पार्टी सूत्रों का कहना है कि पर्यवेक्षक कोर कोमेटी के सदस्यों से संवाद करेंगे। महानगर इकाई के लिए प्रदेश मंत्री अर्चना मिश्रा, गंगापार के लिए प्रदेश महामंत्री गोविंद नारायण शुक्ला और यमुनापार के लिए प्रदेश उपाध्यक्ष त्रयंबक त्रिपाठी को पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया है। तीनों पर्यवेक्षक प्रयागराज आकर कोर कमेटी से संवाद करेंगे। दावेदारों के नामों पर मंथन करेंगे। कोर कमेटी में जिला प्रभारी के अलावा जिलाध्यक्ष, निर्वतमान जिलाध्यक्ष, सांसद, विधायक, महापौर आदि शामिल हैं। लखनऊ तक शुरू हुई दौड़ सूत्रों का कहना है कि संभावित दावेदारों ने लखनऊ तक दौड़ लगानी शुरू कर दी है। इसके अलावा वह कोर कमेटी के सदस्यों को अपने कामकाज का लेखाजोखा भी गिनाने में जुट गए हैं। महानगर अध्यक्ष संजय गुप्ता ने बताया कि छह मार्च को पर्यवेक्षक प्रयागराज आएंगे और इसके बाद संभावित नामों पर मंथन किया जाएगा। अध्यक्ष सहित 90 पदाधिकारी-सदस्य होंगे जिला समिति में अध्यक्ष सहित 90 पदाधिकारी और सदस्य होंगे। इनमें आठ उपाध्यक्ष, तीन महामंत्री, आठ मंत्री और एक कोषाध्यक्ष चुने जाएंगे। पदाधिकारियों में कम से कम 7 महिलाएं और दो अनुसूचित जाति/जनजाति से होंगे। इसमें पिछड़ा वर्ग को जिला समीकरण के अनुसार समावेश रखा जाएगा। 90 सदस्यों में 30 महिलाएं होंगी। इसके अलावा 15 विशेष आमंत्रित सदस्यों को नियुक्त किए जाने का भी प्रावधान किया गया है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    गल्फ कंट्री में जंग, नोएडा की इंडस्ट्री पर सीधा वार:1200 करोड़ का कारोबार ठप, यार्ड और कंपनियों में डंप हो रहा माल
    Next Article
    21 तोपों की सलामी के साथ निकली हथौड़ा बारात:प्रयागराज की पुरानी परम्परा, मेयर ने की अगुवाई, अनोखी होली का आगाज

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment