Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कासगंज में होली पर शराब दुकानें बंद:डीएम प्रणय सिंह ने 4 मार्च शाम 5 बजे तक बिक्री रोकी

    2 hours ago

    1

    0

    कासगंज जिले में होली पर्व के अवसर पर शांति और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए जिला प्रशासन ने एक महत्वपूर्ण निर्णय लिया है। जिलाधिकारी प्रणय सिंह ने 4 मार्च, 2026 को शाम 5 बजे तक जनपद की सभी शराब दुकानों को बंद रखने का आदेश जारी किया है। आदेश के अनुसार, कासगंज जनपद की सभी फुटकर आबकारी दुकानें, जिनमें देशी शराब, कम्पोजिट शॉप, मॉडल शॉप और भांग की दुकानें शामिल हैं, बंद रहेंगी। इसके अतिरिक्त, सभी थोक अनुज्ञापनों से मादक पदार्थों की बिक्री पर भी पूर्ण प्रतिबंध लागू रहेगा। यह आदेश संयुक्त प्रांत आबकारी अधिनियम-1910 की धारा 59 के तहत प्रदत्त अधिकारों का प्रयोग करते हुए जारी किया गया है। जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया है कि इस बंदी के लिए अनुज्ञापियों को कोई मुआवजा देय नहीं होगा। जिलाधिकारी प्रणय सिंह ने सभी संबंधित अधिकारियों को इस आदेश का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    शादी से 11 दिन पहले युवती ने की आत्महत्या:सुसाइड नोट में लिखा- छोटी बहन की शादी मेरे मंगेतर से करा देना, जालौन में 6 दिन पहले पिता की मौत
    Next Article
    मोतीलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज में स्टूडेंट्स ने मनाई होली:लैब टेक्नीशियन प्रथम वर्ष के छात्रों ने किया होली मिलन समारोह आयोजन

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment