Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बस्ती में फर्जी सिम से ठगी करने वाला गिरफ्तार:POS एजेंट बनकर लोगों को ठगता था आरोपी

    2 hours ago

    1

    0

    बस्ती में साइबर अपराध के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत कप्तानगंज पुलिस और साइबर सेल की संयुक्त टीम ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। यह व्यक्ति फर्जी सिम का उपयोग कर खुद को पीओएस (POS) एजेंट बताकर लोगों से ठगी करता था। पुलिस ने उसके पास से मोबाइल फोन, आधार कार्ड, पैन कार्ड और नकदी बरामद की है। पुलिस के अनुसार, अपर पुलिस महानिदेशक गोरखपुर जोन मुथा अशोक जैन के निर्देश पर साइबर अपराध के हॉटस्पॉट चिन्हित कर विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक डॉ. यशवीर सिंह के आदेश, अपर पुलिस अधीक्षक श्यामकांत के निर्देशन और क्षेत्राधिकारी कलवारी संजय सिंह के पर्यवेक्षण में यह कार्रवाई की गई। इस मामले में कप्तानगंज थाना क्षेत्र के दयलापुर निवासी यज्ञनारायण सिंह ने 20 मार्च 2026 को शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया था कि आरोपी फर्जी सिम का इस्तेमाल कर खुद को पीओएस एजेंट बताकर लोगों को ठगता था। शिकायत के आधार पर संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया था। शिकायत मिलने के बाद पुलिस और साइबर टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 21 मार्च को आरोपी आकाश कुमार पुत्र बुद्धिराम को गिरफ्तार कर लिया। आकाश कुमार कप्तानगंज थाना क्षेत्र के मीतासोती का निवासी है और उसे बढ़या ईंट भट्ठा के पास से पकड़ा गया। तलाशी के दौरान उसके पास से एक रेडमी मोबाइल, आधार कार्ड, पैन कार्ड और 160 रुपये नकद मिले। पुलिस ने बताया कि आरोपी के खिलाफ आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी कर उसे न्यायालय में पेश किया गया है। मामले में आगे की जांच जारी है। इस गिरफ्तारी अभियान में थानाध्यक्ष आलोक कुमार श्रीवास्तव, उपनिरीक्षक शेषनाथ गौड़ (प्रभारी साइबर सेल), उपनिरीक्षक वीरेंद्र राय, हेड कांस्टेबल सतवंत शाही, कांस्टेबल पंकज सिंह, अभिषेक त्रिपाठी, संदीप चौधरी और गौरव यादव की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
    Click here to Read more
    Prev Article
    UP कालेज में फोर्स तैनात, हास्टलों में सन्नाटा:छात्र की हत्या के तीसरे दिन खुलीं दुकानें, दुकानदार बोले- डर के माहौल में हैं हम
    Next Article
    मनचले युवक को पुलिस ने किया गिरफ्तार:शामली में महिलाओं-लड़कियों से बदसलूकी का आरोप

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment