Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बस्ती में होली पर मिलावटखोरों पर सख्ती:11 नमूने जांच को भेजे, 1750 किलो खोया नष्ट, 1048 किलो कचरी जब्त

    6 hours ago

    1

    0

    बस्ती में होली पर्व के मद्देनजर मिलावटी खाद्य पदार्थों की बिक्री पर अंकुश लगाने के लिए खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग ने सघन अभियान चलाया। जिलाधिकारी के निर्देश पर यह कार्रवाई की गई। अभियान के तहत खाद्य सुरक्षा अधिकारियों की टीम ने विभिन्न प्रतिष्ठानों पर छापेमारी की। इस दौरान संदिग्ध खाद्य पदार्थों के कुल 11 नमूने संग्रहित किए गए, जिनमें 4 खोया, 3 पनीर, 1 केक, 2 बर्फी और 1 रंगीन कचरी के नमूने शामिल हैं। इन सभी नमूनों को जांच के लिए राजकीय खाद्य विश्लेषक के पास भेजा गया है। जांच रिपोर्ट के आधार पर संबंधित कारोबारियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। प्रवर्तन दल ने कार्रवाई के दौरान लगभग 1750 किलोग्राम खोया लावारिस अवस्था में सड़क किनारे गंदगी और दुर्गंधयुक्त पाया। इसे तत्काल जब्त कर नष्ट कर दिया गया। इसके अतिरिक्त, 1048 किलोग्राम रंगीन कचरी को अखाद्य रंग से रंगा हुआ पाए जाने पर जब्त किया गया। इसे खाद्य कारोबारकर्ता की सुरक्षित अभिरक्षा में रखा गया है। टीम ने मौके पर मौजूद खाद्य कारोबारकर्ताओं को खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम-2006 और नियमावली-2011 के प्रावधानों की जानकारी दी। उन्हें स्वच्छ एवं सुरक्षित खाद्य पदार्थों के निर्माण और विक्रय के निर्देश दिए गए। अधिकारियों ने चेतावनी दी कि त्योहारों के दौरान मिलावट पाए जाने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। इस अभियान में मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी अनिल कुमार सिंह के साथ खाद्य सुरक्षा अधिकारी सुभेष कुमार, दिनेश चौधरी, अजय कुमार श्रीवास्तव, बृजेश कुमार वर्मा और अंकिता शामिल रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    आईएमआरटी बिज़नेस स्कूल में रंगोत्सव का जश्न:परिसर गुलाल, संगीत और उत्साह से सराबोर
    Next Article
    टी-20 वर्ल्डकप सुपर-8; श्रीलंका ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी:पाकिस्तान की टीम में 3 बदलाव; बाबर, सईम और मिर्जा नहीं खेल रहे

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment