Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    आईएमआरटी बिज़नेस स्कूल में रंगोत्सव का जश्न:परिसर गुलाल, संगीत और उत्साह से सराबोर

    8 hours ago

    1

    0

    गोमती नगर स्थित आईएमआरटी बिज़नेस स्कूल में शनिवार को 'रंगोत्सव 2026' का आयोजन किया गया। इस अवसर पर पूरा परिसर गुलाल, संगीत और उत्साह से सराबोर रहा।कार्यक्रम की शुरुआत विद्यार्थियों ने एक-दूसरे को गुलाल लगाकर और होली की शुभकामनाएं देकर की। इसके बाद रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों का सिलसिला शुरू हुआ। छात्रों ने बॉलीवुड और पारंपरिक होली गीतों पर जमकर नृत्य किया, जिससे सभागार तालियों और उत्साह से गूंज उठा।इस अवसर पर संस्थान के चेयरमैन डॉ. आर. बंसल (रिटायर आईएफएस), निदेशक प्रो. शिल्पिका पांडे और सभी शिक्षक मौजूद रहे। ऐसे आयोजन आपसी एकता का प्रतीक उन्होंने विद्यार्थियों को होली की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि ऐसे आयोजन केवल मनोरंजन नहीं, बल्कि आपसी एकता और सकारात्मक सोच को मजबूत करने का माध्यम होते हैं। उन्होंने सांस्कृतिक कार्यक्रमों को छात्रों के व्यक्तित्व विकास में भी अहम बताया।पूरे कार्यक्रम के दौरान अनुशासन और सौहार्द का विशेष ध्यान रखा गया। छात्रों ने मर्यादित और सुरक्षित तरीके से रंगों का आनंद लिया। संगीत और नृत्य ने माहौल को और भी जीवंत बना दिया, जिसमें पारंपरिक और आधुनिक प्रस्तुतियों का संगम देखने को मिला। शिक्षकों ने प्रेम, एकता और सौहार्द का संदेश दिया 'रंगोत्सव 2026' के सफल आयोजन में संस्थान की कल्चरल कमेटी और टेक्निकल कमेटी की अहम भूमिका रही। दोनों समितियों के समन्वित प्रयासों से यह कार्यक्रम सुव्यवस्थित और यादगार बना। अंत में, सभी विद्यार्थियों और शिक्षकों ने प्रेम, एकता और सौहार्द का संदेश दिया, यह दर्शाते हुए कि शिक्षा के साथ-साथ संस्कृति और परंपराएं भी कैंपस जीवन का महत्वपूर्ण हिस्सा हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    इनर व्हील क्लब ने डिस्ट्रिक्ट चेयरमैन का स्वागत किया:बलरामपुर में चिकित्सकों, गणमान्य नागरिकों को सम्मानित कर जरूरतमंदों को बांटे उपहार
    Next Article
    बस्ती में होली पर मिलावटखोरों पर सख्ती:11 नमूने जांच को भेजे, 1750 किलो खोया नष्ट, 1048 किलो कचरी जब्त

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment