Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बस्ती में महिला की मौत पर हंगामा:निजी हॉस्पिटल में लापरवाही का आरोप, बोले- भर्ती करने के 24 घंटे बाद भी देखने नहीं आए डॉक्टर

    6 hours ago

    1

    0

    बस्ती के मरियम हार्ड हॉस्पिटल में कथित लापरवाही से एक महिला की मौत के बाद परिजनों ने जमकर हंगामा किया। यह घटना पुरानी बस्ती थाना क्षेत्र के पचपेड़िया रोड स्थित अस्पताल में हुई। सूचना मिलने पर पुलिस और स्वास्थ्य विभाग की टीम मौके पर पहुंची। परिजनों का आरोप है कि महिला को तबीयत बिगड़ने पर अस्पताल में भर्ती कराया गया था। भर्ती के 24 घंटे बाद तक किसी डॉक्टर ने मरीज को नहीं देखा। इस दौरान केवल नर्सिंग स्टाफ द्वारा दर्द के इंजेक्शन दिए गए। परिजनों के अनुसार, समय पर उचित चिकित्सकीय परामर्श और उपचार न मिलने के कारण महिला की हालत लगातार बिगड़ती गई। अंततः उसकी मौत हो गई। मौत की खबर मिलते ही परिवार के सदस्य आक्रोशित हो गए और अस्पताल प्रशासन के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग करने लगे। हंगामा बढ़ता देख स्थानीय पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित किया। वहीं, स्वास्थ्य विभाग की ओर से जिला अस्पताल के एडिशनल सीएमओ डॉ. ए.के. चौधरी जांच के लिए अस्पताल पहुंचे। डॉ. चौधरी ने मीडिया को बताया कि मामले की जांच की जा रही है। उन्होंने कहा कि अस्पताल के पंजीकरण, ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक और इलाज से संबंधित सभी अभिलेखों की गहनता से जांच की जाएगी। यदि लापरवाही पाई जाती है, तो नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    इटावा में बोर्ड परीक्षा में पकड़ा गया मुन्ना भाई:हाईस्कूल-इंटरमीडिएट परीक्षा के पहले दिन 2688 ने छोड़ा एग्जाम
    Next Article
    दिव्यांग महिला बोली- पिता से नहीं मिलने दे रही भाभी:गोरखपुर में DM ने SSP से बात की, अपनी गाड़ी से पुलिस ऑफिस भिजवाया

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment