Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बस्ती में महिला कॉन्स्टेबल बोली- इंस्पेक्टर कहते हैं जीजा कहो:पर्सनल नंबर पर बात करो; छुट्‌टी मांगी, तो मारने के लिए दौड़ाया

    8 hours ago

    1

    0

    बस्ती में महिला कॉन्स्टेबल ने एसओ पर अश्लील बातें करने और छुट्‌टी मांगने पर मारने के लिए दौड़ाने का आरोप लगाया। उसने कहा- मैं बीमार मां को दिखाने के लिए 1 दिन की छुट्‌टी मांगने गई थी। जहां उन्होंने मेरे साथ अभद्रता की। वो मुझपर पहले से गंदी नजर रखते हैं। कहते हैं- मुझे जीजा कहा करो। मुझसे मेरे पर्सनल नंबर पर बात किया करो। मैंने कहा कि मैं वैसी महिला नहीं हूं। इसी बात पर वो नाराज हो गए। कॉन्स्टेबल रोते हुए मामले की शिकायत DIG से करने पहुंचीं। कहने लगी- छुट्‌टी नहीं मिली तो मैं ड्यूटी पर गई, लेकिन कोतवाल ने मेरी अपसेंट लगा दी। वो मुझे परेशान कर रहा है। DIG ने जांच का आश्वासन दिया है। महिला का नाम मेनका चौहान है। वो सदर कोतवाली में तैनात है। अब समझिए पूरा मामला 2019 बैच की कॉन्स्टेबल मेनका चौहान गोरखपुर के बड़हलगंज की रहने वाली हैं। वो इस समय बस्ती की सदर कोतवाली में तैनात हैं। मेनका के पति भी कॉन्स्टेबल हैं। उनकी तैनाती पुरानी बस्ती थाने में है। परिवार में मां के अलावा दो बेटियां हैं। मेनका बुधवार को 5 साल की बेटी के साथ डीआईजी बस्ती रेंज संजीव त्यागी के ऑफिस पहुंची थीं। वह गेट के पास ही फफक कर रोने लगीं। कहने लगीं- इंस्पेक्टर दिनेश चंद्र चौधरी से छुट्‌टी मांगी तो उन्होंने छुट्‌टी नहीं दी। जब मैंने दोबारा निवेदन किया तो गालियां देने लगे। मुझे मारने के लिए दौड़ा लिया। दैनिक भास्कर रिपोर्टर ने कॉन्स्टेबल से फोन पर बात की, पढ़िए क्या बताया… मैं उनसे हंसी मजाक नहीं करती महिला कॉन्स्टेबल ने कहा- कोतवाल मेरे साथ गलत कर रहे हैं। उनको लगता है कि सभी महिलाएं एक जैसी होती हैं। उन्हें लगता है कि सभी महिलाएं खराब होती हैं। वो चाहते हैं कि मैं उनके हिसाब से नाचूं। उनकी बात सुनू। उनको जीजा बोलूं। वो कहते हैं कि मैं उनके पर्सनल नंबर पर बात करूं। मैं और महिलाओं की तरह उनसे हंसी मजाक नहीं करती हूं। मुझे मारने के लिए दौड़े, हमराही से पकड़ने को कहा मेरी मां की तबीयत ज्यादा खराब है। गो दुर्गावती हॉस्पिटल बड़हलगंज में भर्ती हैं। मैं कोतवाल के पास मंगलवार को प्रूफ के साथ एक दिन की छुट्‌टी (ईएल) मांगने गई। मैंने कहा कि सर मुझे छुट्टी दे दीजिए। ये सुनते ही वो मुझे डांटने लगे। गाली देने लगे, मुझे मारने के लिए दौड़े, तो मैं बाहर चली आई। कहने लगे मैं सबको छुट्‌टी देने के लिए बैठा हूं। उन्होंने अपने हमराही को मुझे पकड़ने के लिए कहा। ये पूरी घटना सीसीटीवी में कैद है। एसपी ऑफिस जाने से रोका इसके बाद मैं कप्तान साहब के यहां गई। वहां कोतवाल ने मेरे पीछे हमराही धनंजय को भेजा कि जाओ देखो कप्तान साहब के यहां क्या कर रही है। वहां के कर्मचारियों से कहा कि महिला पेश न होने पाए। ये सब देखकर मैं जनता दरबार के रास्ते कप्तान साहब से मिली। उनसे कहा कि आप जांच कराइए। अगर मैं दोषी पाई जाती हूं तो हमको सजा दीजिएगा। मेरे साथ कई लड़कियां भी खड़ी हैं। जिनसे कोतवाल अश्लील बातें करता है। लेकिन महिलाएं दबी रहती हैं कि आवाज उठाएंगे तो सस्पेंड होंगे, लाइन हाजिर होंगे, ट्रांसफर हो जाएगा। मैं भी इसी डर से दबी थी लेकिन अब नहीं दबूंगी। मुझे आत्महत्या के लिए मजबूर कर दिया पहले वो हमराही लेकर चलते थे, तो उनसे भी अश्लील बातें करते थे। एक दो महिलाएं उन्हें जीजा कहती हैं तो उनको लगा कि मैं भी उनको जीजा कहूं। मैं वैसी महिला नहीं हूं। उसने मुझे इतना जलील किया। अश्लील बातें की कि मुझे आत्महत्या के लिए मजबूर होना पड़ा। कुछ दिन पहले मैं आत्महत्या करने वाली थी तो मेरे पति ने मुझे रोक लिया। मेरे ऊपर जिम्मेदारियां हैं। मेरी मां, मेरे भाई, मेरे दो बच्चे हैं। इन सबको देखते हुए पति ने ऐसा करने से रोका। इंस्पेक्टर बोले- 40 दिन की छुट्‌टी मांगने आई थी इंस्पेक्टर कोतवाली दिनेश चंद्र चौधरी ने आरोपों को निराधार बताया। उन्होंने कहा- महिला कॉन्स्टेबल झूठा आरोप लगा रही हैं। ये 45 दिन की छुट्टी लेने आई थीं। हमने कहा कि परीक्षा चल रही है, होली आ रही है और फोर्स कम है, इसलिए 20 दिन की छुट्टी दी जा सकती है। जब उन्होंने 45 दिन की छुट्टी पर जोर दिया तो हमने साफ कहा कि मैं 45 दिन की संस्तुति नहीं दे सकता। इसके बाद ये आरोप लगा रही हैं। ---------------- ये खबर भी पढ़ें प्रयागराज में इंस्पेक्टर 75 हजार रिश्वत लेते गिरफ्तार:एंटी करप्शन टीम ने थाने में पकड़ा; फाइनल रिपोर्ट लगाने के लिए मांगे थे पैसे प्रयागराज में एंटी करप्शन टीम ने थाने में 75 हजार रिश्वत लेते इंस्पेक्टर को गिरफ्तार किया। उसने एक केस में फाइनल रिपोर्ट लगाने के लिए आरोपी से पैसे मांगे थे। आरोपी पक्ष ने एंटी करप्शन टीम को इसकी सूचना दी। टीम ने इंस्पेक्टर विनोद कुमार सोनकर को पकड़ने के लिए जाल बिछाया। आरोपी पक्ष ने थाने में जैसे ही इंस्पेक्टर को पैसे दिए, टीम ने उन्हें रंगे हाथों पकड़ लिया। पूरी खबर पढ़ें
    Click here to Read more
    Prev Article
    दिव्यांग महिला बोली- पिता से नहीं मिलने दे रही भाभी:गोरखपुर में DM ने SSP से बात कर अपनी गाड़ी से भिजवाया पुलिस ऑफिस
    Next Article
    बदायूं में पूर्व विधायक हाजी मुसर्रत को नोटिस जारी:कार्यालय की दीवार पर करंट से बंदर की मौत का मामला

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment