Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बदायूं में पूर्व विधायक हाजी मुसर्रत को नोटिस जारी:कार्यालय की दीवार पर करंट से बंदर की मौत का मामला

    5 hours ago

    1

    0

    बदायूं की सहसवान कोतवाली पुलिस ने हाजी मुसर्रत अली उर्फ बिट्टन को नोटिस जारी किया है। यह कार्रवाई उनके कार्यालय की दीवार पर लगाए गए करंट की चपेट में आने से एक बंदर की मौत के मामले में की गई है। घटना के बाद पूर्व विधायक के खिलाफ वन्यजीव संरक्षण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था। मुसर्रत अली पहले बसपा में थे और वर्तमान में समाजवादी पार्टी से जुड़े हैं। एफआईआर 6 फरवरी को पीएफए अध्यक्ष विकेंद्र शर्मा की तहरीर पर दर्ज की गई। शिकायत में आरोप है कि सहसवान के मोहल्ला नयागंज स्थित पूर्व विधायक के कार्यालय की चाहरदीवारी पर प्रतिबंधित कांटेदार तार लगाया गया था, जिसमें करंट प्रवाहित किया जा रहा था। इसी तार की चपेट में आने से मादा बंदर की मौत हो गई। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सामने आया कि मृत बंदर मादा थी और उसके गर्भ में शावक भी था। इस खुलासे के बाद मामला और गंभीर हो गया है। सहसवान के एसएचओ धनंजय सिंह ने बताया कि पूर्व विधायक को बयान दर्ज कराने के लिए नोटिस भेजा गया है। मामले की विवेचना जारी है और साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। हाजी बिट्टन 2012 से 2017 तक बिल्सी विधानसभा क्षेत्र से बसपा के विधायक रहे। 2017 और 2022 के विधानसभा चुनावों में उन्हें हार का सामना करना पड़ा। बाद में उन्होंने समाजवादी पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर ली।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बस्ती में महिला कॉन्स्टेबल बोली- इंस्पेक्टर कहते हैं जीजा कहो:पर्सनल नंबर पर बात करो; छुट्‌टी मांगी, तो मारने के लिए दौड़ाया
    Next Article
    मैनपुरी में बुलेट की टक्कर से एएनएम की मौत:ड्यूटी से लौटते समय तेज रफ्तार बाइक ने मारी टक्कर, इलाज के दौरान तोड़ा दम

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment