Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बस्ती में प्रतिबंध के बावजूद कुआनो-नदी में मछली का शिकार:15 जून से 31 अगस्त तक मछली पकड़ने पर रोक, मूड़घाट में जाल और डगन लगाकर पकड़ रहे

    19 hours ago

    1

    0

    बस्ती में नदियों में मछली पकड़ने पर लागू प्रतिबंध का खुलेआम उल्लंघन सामने आया है। शहर के मूड़घाट स्थित कुआनो नदी में मछुआरे बेखौफ होकर जाल लगाकर मछलियां पकड़ते दिखाई दिए। प्रतिबंध के बावजूद नदी में हो रही इस गतिविधि ने प्रशासन और संबंधित विभागों की निगरानी व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। जिलाधिकारी कृत्तिका ज्योत्सना ने 15 जून से 31 अगस्त तक जिले की नदियों में मछली पकड़ने पर पूर्ण प्रतिबंध लगाया है। यह आदेश मानसून के दौरान मछलियों के प्रजनन काल को ध्यान में रखते हुए जारी किया गया है, ताकि उनकी प्राकृतिक वृद्धि और जल जैव विविधता का संरक्षण सुनिश्चित किया जा सके। नदी में खुलेआम लगाए जा रहे जाल मूड़घाट स्थित कुआनो नदी में प्रतिबंध के बावजूद नदी के बीच जाल लगाए गए हैं। इसके अलावा कुछ लोग 'डगन' के जरिए भी मछलियां पकड़ते नजर आए। स्थानीय लोगों का कहना है कि यह गतिविधि लगातार जारी है, लेकिन इसे रोकने के लिए प्रभावी कार्रवाई नहीं हो रही। प्रशासनिक निगरानी पर उठे सवाल प्रतिबंध के बावजूद खुलेआम मछली पकड़ने की घटनाओं ने संबंधित विभाग और स्थानीय प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े कर दिए हैं। लोगों का कहना है कि यदि नियमित निगरानी और कार्रवाई होती, तो इस तरह आदेशों की अनदेखी नहीं होती। कार्रवाई की उठी मांग स्थानीय लोगों ने प्रशासन से प्रतिबंध का सख्ती से पालन कराने और अवैध रूप से मछली पकड़ने वालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। वहीं, मामले को लेकर संबंधित विभाग और पुलिस की ओर से फिलहाल कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    कानपुर में बारिश शुरू:छाता लेकर ड्यूटी पर निकले लोग, अगले 5 दिन गरज-चमक के साथ बरसात का अलर्ट
    Next Article
    खेलते-खेलते नहर में डूबी 3 साल की मासूम:संतकबीर नगर में तीन घंटे बाद मिला शव, सिहटीकर गांव की घटना

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment