Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    खेलते-खेलते नहर में डूबी 3 साल की मासूम:संतकबीर नगर में तीन घंटे बाद मिला शव, सिहटीकर गांव की घटना

    19 hours ago

    1

    0

    संतकबीरनगर जिले के बखिरा थाना क्षेत्र के सिहटीकर गांव में रविवार शाम दर्दनाक हादसा हो गया। घर से खेलने निकली तीन वर्षीय मासूम बच्ची नहर में डूब गई। करीब तीन घंटे की तलाश के बाद उसका शव नहर में उतराता मिला। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया, जबकि पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई। सिहटीकर गांव निवासी सलीम की तीन वर्षीय बेटी सिमरन रविवार शाम करीब छह बजे घर से खेलने निकली थी। काफी देर तक वापस नहीं लौटने पर परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। देखते ही देखते गांव के सैकड़ों लोग भी बच्ची की खोजबीन में जुट गए। ग्रामीणों ने गांव की गलियों, खेतों और आसपास के इलाकों में घंटों तलाश की, लेकिन उसका कोई पता नहीं चल सका। नहर में उतराता मिला शव रात करीब नौ बजे गांव के पास से गुजर रही नहर में बच्ची का शव उतराता हुआ दिखाई दिया। शव मिलने की सूचना पर मौके पर मौजूद लोगों की आंखें नम हो गईं। सूचना मिलते ही बखिरा पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिवार का रो-रोकर बुरा हाल मासूम सिमरन की मौत से परिवार गहरे सदमे में है। मां का रो-रोकर बुरा हाल है और वह बार-बार बेसुध हो जा रही है। पिता समेत अन्य परिजनों का भी दुख से बुरा हाल है। घटना के बाद गांव के लोग पीड़ित परिवार को ढांढस बंधाने उनके घर पहुंच रहे हैं। आर्थिक मदद की उठी मांग ग्रामीणों ने बताया कि मृतक बच्ची का परिवार बेहद गरीब है और मजदूरी कर अपना जीवनयापन करता है। उन्होंने जिला प्रशासन से पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता और उचित मुआवजा देने की मांग की है। पुलिस ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मामले में आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है। घटना के बाद पूरे क्षेत्र में शोक और संवेदना का माहौल बना हुआ है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बस्ती में प्रतिबंध के बावजूद कुआनो-नदी में मछली का शिकार:15 जून से 31 अगस्त तक मछली पकड़ने पर रोक, मूड़घाट में जाल और डगन लगाकर पकड़ रहे
    Next Article
    गोरखपुर में भोर से ही तेज बारिश:दिनभर छाए रहेंगे बादल, शहर के कई इलाकों में लगा पानी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment