Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बस्ती में ट्रक ने छात्रा को रौंदा, मौत:हरैया बाईपास पर हुआ हादसा, ग्रामीणों में आक्रोश; प्रशासन से कार्रवाई की मांग

    2 hours ago

    1

    0

    बस्ती के हरैया उपनगरीय क्षेत्र में सोमवार सुबह एक सड़क हादसे में एक युवती की मौके पर ही मौत हो गई। यह घटना बाईपास रोड पर स्थित सीएचसी के निकट करीब 10:30 बजे हुई। हरैया थाना क्षेत्र के ग्राम नदांए निवासी रूबी (18) पुत्री राम सिधारे किसी काम से सीएचसी रोड से बाइक पर निकली थी। जैसे ही वह मुख्य हाइवे पर चढ़ने लगी, अयोध्या से बस्ती की ओर जा रहे एक तेज रफ्तार कंटेनर ट्रक ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि रूबी गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़ी। सिर में गहरी चोट लगने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू की और परिजनों को सूचित किया। मौके पर पहुंचे परिजन अपनी बेटी को देखकर बिलख पड़े। पुलिस द्वारा पंचनामा की कार्रवाई के बाद आगे की कानूनी प्रक्रिया की जा रही है। बताया गया है कि मृतका रूबी ने इसी वर्ष इंटरमीडिएट की परीक्षा उत्तीर्ण की थी और आगे की पढ़ाई की तैयारी कर रही थी। ग्रामीणों ने प्रशासन से बाईपास पर सुरक्षा इंतजाम बढ़ाने और तेज रफ्तार वाहनों पर अंकुश लगाने की मांग की है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    चित्रकूट को केंद्र शासित प्रदेश बनाने की मांग:सनातन शोध संस्थान ने विश्व धरोहर बनाने का संकल्प लिया, प्रधानाचार्य सम्मानित हुए
    Next Article
    झांसी नगर निगम की नीतियों के खिलाफ उतरे कांग्रेसी:बोले-व्यापारी संगठनों से चर्चा किए बगैर लागू कर दिया ट्रेड टैक्स

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment