Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    चित्रकूट को केंद्र शासित प्रदेश बनाने की मांग:सनातन शोध संस्थान ने विश्व धरोहर बनाने का संकल्प लिया, प्रधानाचार्य सम्मानित हुए

    2 hours ago

    1

    0

    चित्रकूट के आनंद रिजॉर्ट में सनातन शोध संस्थान द्वारा आयोजित एक गोष्ठी में जिले को केंद्र शासित प्रदेश बनाने और आराध्य श्री कामदगिरि को विश्व धरोहर घोषित करने की मांग उठी। इस अवसर पर बैजनाथ भारद्वाज सरस्वती विद्या मंदिर के प्रधानाचार्य राघवेंद्र पांडेय को सम्मानित किया गया, जिन्होंने जिले को यूपी मेरिट में तृतीय स्थान दिलाया था। संस्थान के महासचिव संदीप रिछारिया ने अपने संबोधन में चित्रकूट को 'सृष्टि के आदि स्वर की अभिव्यक्ति' बताया। उन्होंने कहा कि यह भूमि प्रशासनिक सीमाओं से सीमित है, अतः इसे प्रदेशीय बंधनों से मुक्त कर केंद्र शासित प्रदेश का स्वरूप दिया जाना चाहिए। उन्होंने श्री कामदगिरि को विश्व धरोहर घोषित कराने का भी संकल्प व्यक्त किया। संस्थान के उपाध्यक्ष आनंद सिंह पटेल ने कहा कि चित्रकूट को वैश्विक पहचान दिलाने का यह प्रयास अब जनचेतना का रूप ले चुका है। एक अन्य उपाध्यक्ष डॉ. संतोष मिश्रा ने बताया कि संस्था का उद्देश्य धरोहरों के संरक्षण के साथ नई पीढ़ी को श्रीरामचरित के मानवीय आदर्शों से जोड़ना है। डॉ. मिश्रा ने जानकारी दी कि 16 मई को फ्रेंच भाषा प्रशिक्षण तथा रविवार को निःशुल्क कैरियर काउंसलिंग आयोजित की जाएगी। इन पहलों का उद्देश्य युवाओं को अंतरराष्ट्रीय अवसरों से जोड़ना है। मंत्री दयाशंकर गंगेले ने सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण के साथ आर्थिक विकास पर बल दिया। मंत्री रविकरण तिवारी ने कहा कि चित्रकूट को मात्र पर्यटन स्थल के रूप में प्रस्तुत करना उसकी आध्यात्मिक गरिमा के विपरीत है। इस अवसर पर अभिनेता एवं सहायक निर्देशक शिवांशु रिछारिया ने अभिनय प्रशिक्षण की नई पहल की जानकारी दी, जबकि निशांत चतुर्वेदी ने युवाओं के मार्गदर्शन पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम में सरस्वती सोनी, पूर्व डीएफओ दीक्षित, मीडिया प्रभारी पंकज मिश्रा सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    नोएडा में 81 स्थानों पर लगेंगे ईवी चार्जिंग स्टेशन:जारी किया जाएगा टेंडर , एक ही कंपनी को संचालन की देंगे जिम्मेदारी
    Next Article
    बस्ती में ट्रक ने छात्रा को रौंदा, मौत:हरैया बाईपास पर हुआ हादसा, ग्रामीणों में आक्रोश; प्रशासन से कार्रवाई की मांग

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment