Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बस्ती में युवक का शव फंदे से लटका मिला:घर के टीन शेड में गमछे के सहारे दी जान, कारण पता लगा रही पुलिस

    3 hours ago

    1

    0

    बस्ती जिले के दुबौलिया थाना क्षेत्र के तिघरा गांव में बुधवार शाम एक 23 वर्षीय युवक का शव फांसी के फंदे से लटका मिला। इस घटना से इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। मृतक की पहचान बीरू पुत्र स्वर्गीय चंद्रभान के रूप में हुई है। वह अपने सात भाइयों में छठवें नंबर का था। परिजनों के अनुसार, बुधवार शाम करीब 5 बजे बीरू अपने घर के टीन शेड में गमछे के सहारे लटका हुआ मिला। घटना की जानकारी होते ही परिवार में कोहराम मच गया। आनन-फानन में परिजन उसे नीचे उतारकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कलवारी ले गए, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस घटना के बाद गांव में भारी भीड़ जुट गई और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पूरे क्षेत्र में घटना को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं, हालांकि अभी तक मौत के किसी निश्चित कारण की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। थानाध्यक्ष जीवन त्रिपाठी ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है, लेकिन पुलिस सभी पहलुओं की गंभीरता से जांच कर रही है। मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    सोलर पैनल चोरी विवाद में नया मोड़:जूनियर इंजीनियर ने प्राचार्य व डॉक्टर पर लगाए धमकी और अभद्रता के आरोप
    Next Article
    सिद्धार्थनगर में कंबाइन मशीन में लगी आग:ड्राइवर ने सूझबूझ से 200 बीघा फसल जलने से बचाई, लोगों आग पर पाया काबू

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment