Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सिद्धार्थनगर में कंबाइन मशीन में लगी आग:ड्राइवर ने सूझबूझ से 200 बीघा फसल जलने से बचाई, लोगों आग पर पाया काबू

    5 hours ago

    1

    0

    सिद्धार्थनगर के बांसी थाना क्षेत्र स्थित ग्राम पंचायत हरैया में मंगलवार, 14 अप्रैल को एक बड़ा हादसा टल गया। खेत में कटाई के दौरान एक कंबाइन मशीन में अचानक आग लग गई। यह घटना दोपहर लगभग 12 से 1 बजे के बीच हुई, जब गांव के पास नदी किनारे के खेतों में कटाई का काम चल रहा था। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि कंबाइन मशीन में तकनीकी खराबी आ गई थी। चालक महेंद्र कुमार ने मशीन को रोककर उसे ठीक करने का प्रयास किया। इसी दौरान कंबाइन में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया, जिससे आसपास के खेतों में खड़ी फसल के लिए भी खतरा उत्पन्न हो गया। स्थिति की गंभीरता को भांपते हुए चालक महेंद्र कुमार ने घबराने के बजाय सूझबूझ का परिचय दिया। उन्होंने तुरंत कंबाइन को स्टार्ट किया और उसे पास के एक तालाब की ओर ले जाकर आंशिक रूप से पानी में उतार दिया। इस त्वरित कार्रवाई से आग को फैलने से काफी हद तक रोका जा सका। घटना की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंचे और आग बुझाने के काम में जुट गए। स्थानीय लोगों ने बाल्टियों की मदद से लगातार पानी डालकर आग बुझाने का प्रयास किया। कंबाइन का आधा हिस्सा तालाब में होने से आग को नियंत्रित करने में सहायता मिली। करीब तीन घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पूरी तरह काबू पा लिया गया। ग्रामीणों के अनुसार, यदि समय रहते आग पर काबू नहीं पाया जाता, तो आसपास के करीब 200 बीघा खेतों में खड़ी फसल जलकर राख हो सकती थी। इस घटना में कंबाइन मशीन का कुछ हिस्सा क्षतिग्रस्त हुआ है, लेकिन एक बड़ी क्षति होने से बच गई। चालक महेंद्र कुमार की सूझबूझ और ग्रामीणों की तत्परता से एक बड़ा नुकसान टल गया। क्षेत्र के लोगों ने चालक के इस कार्य की सराहना की है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बस्ती में युवक का शव फंदे से लटका मिला:घर के टीन शेड में गमछे के सहारे दी जान, कारण पता लगा रही पुलिस
    Next Article
    अलीगढ़ में ट्रक की टक्कर से स्कूटी सवार की मौत:ससुराल जाते समय हुआ हादसा, पुलिस चालक की तलाश में जुटी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment