Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बस्ती मेडिकल कॉलेज को मिले 26 नए रेजिडेंट डॉक्टर:16 सीनियर और 10 जूनियर रेजिडेंट की हुई तैनाती, रोजाना 2 हजार मरीजों को मिलेगा बेहतर इलाज

    10 hours ago

    1

    0

    बस्ती में महर्षि वशिष्ठ मेडिकल कॉलेज में डॉक्टरों की कमी दूर करने के लिए 26 नए रेजिडेंट डॉक्टरों की नियुक्ति की गई है। इनमें 16 सीनियर रेजिडेंट और 10 जूनियर रेजिडेंट शामिल हैं। सभी डॉक्टरों की विभिन्न विभागों में अनुबंध के आधार पर तैनाती की गई है। मेडिकल कॉलेज प्रशासन का कहना है कि इन नियुक्तियों से ओपीडी, इमरजेंसी सेवाओं और मेडिकल शिक्षा व्यवस्था को मजबूती मिलेगी। मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. मनोज कुमार ने बताया कि नए रेजिडेंट डॉक्टर मरीजों के उपचार के साथ-साथ व्यावहारिक अनुभव भी हासिल करेंगे। उनकी तैनाती से मरीजों को समय पर बेहतर चिकित्सा सुविधा मिलेगी और अस्पताल में स्वास्थ्य सेवाओं का दायरा बढ़ेगा। उन्होंने कहा कि बड़ी संख्या में डॉक्टरों के कार्यभार संभालने से चिकित्सा व्यवस्था अधिक प्रभावी होगी। इन विभागों में हुई नियुक्तियां उप प्रधानाचार्य डॉ. अनिल कुमार यादव ने बताया कि एनाटॉमी, फिजियोलॉजी, माइक्रोबायोलॉजी और फार्माकोलॉजी विभाग में एक-एक सीनियर रेजिडेंट की नियुक्ति की गई है। वहीं कम्युनिटी मेडिसिन विभाग में दो सीनियर रेजिडेंट तैनात किए गए हैं। इसके अलावा गायनी, नेत्र रोग और सर्जरी जैसे महत्वपूर्ण विभागों में भी नए सीनियर रेजिडेंट डॉक्टरों की तैनाती हुई है। रोजाना 2 हजार मरीजों को मिलेगा लाभ डॉ. यादव ने बताया कि मेडिकल कॉलेज की ओपीडी में प्रतिदिन करीब दो हजार मरीज इलाज के लिए पहुंचते हैं। नए डॉक्टरों के आने से मरीजों का इंतजार कम होगा और उपचार की गुणवत्ता में भी सुधार आएगा। मेडिकल छात्रों को भी मिलेगा बेहतर प्रशिक्षण मेडिकल कॉलेज प्रशासन के अनुसार नई नियुक्तियों से मेडिकल छात्रों को विशेषज्ञ चिकित्सकों के मार्गदर्शन में बेहतर प्रशिक्षण और व्यावहारिक अनुभव मिलेगा। प्रशासन का मानना है कि इससे स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता में उल्लेखनीय सुधार होगा और क्षेत्र के लोगों को अधिक सुलभ एवं प्रभावी चिकित्सा सुविधा मिल सकेगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    लखनऊ में देर रात चली गोली:पुराने विवाद में युवक को मारी गोली, पैर में लगी; पुलिस जांच में जुटी
    Next Article
    रिटायर्ड जिला जज की शिकायत पर दो पर केस:प्रतापगढ़ में जमीन पर कब्जे, धमकी और छवि धूमिल करने का आरोप

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment